अमृतसर से लखनऊ जा रही ट्रेन की बोगी में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप (Video)

Edited By Nisha Bhardwaj, Updated: 30 Jun, 2018 12:22 PM

अमृतसर से लखनऊ जा रही 14616 ट्रेन की बोगी में आग लग गई। जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि आग से बोगी को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। आग पर काबू पाने के बाद ट्रेन को आगे रवाना कर दिया गया है। गाड़ी प्लेट फार्म नम्बर 2 पर खड़ी थी। आग लगने का...

अंबाला (अमन कपूर): अमृतसर से उत्तराखंड के लाल कुआं जाने वाली ट्रेन में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर मौजूद रेलवे की रेस्क्यू टीम ने आग पर काबू पाया और क्लियरेंस के बाद ट्रेन को लाल कुआं के लिए रवाना कर दिया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
PunjabKesari
अमृतसर से उत्तराखंड के लाल कुआं जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक आग लग गई। ये हादसा ट्रेन के अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर हुआ। ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने कहा कि ट्रेन के सेकंड क्लास डिब्बे के टॉयलेट में से अचानक धुआं उठने लगा। जिसके बाद ट्रेन में अफरा तफरी मच गई। यात्रियों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया और रेलवे के अधिकारियों को सूचना दी। खिड़कियों के शीशे तोड़कर बोगी में भरा धुएं का गुब्बार बाहर निकाला गया। कुछ ही देर में रेलवे के अधिकारी रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया गया।

ट्रेन की बोगी में आग लगने की खबर सुनकर अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर तैनात रेलवे के अधिकारियों के भी हाथ पैर फूल गए। स्टेशन डायरेक्टर समेत रेलवे का टेक्निकल स्टाफ भी प्लेटफार्म नम्बर 2 पर खड़ी गाड़ी की ओर दौड़ पड़ा और आग पर काबू पाया। 
PunjabKesari
रेलवे के अधिकारियों का मानना है कि किसी यात्री ने ट्रेन के टॉयलेट में जाकर बीड़ी या सिगरेट पीकर डस्टबिन में डाल दी होगी जिससे यह आग में तब्दील हो गई और हादसा हो गया। हादसे की वजह से चले रेस्क्यू ऑपरेशन के कारण ट्रेन को लगभग आधा घंटा अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर रोक कर रखा गया और पूरी क्लियरेंस के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!