फतेहाबाद में किसान को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, मौके पर मौत; बेटे हत्या के केस में हैं जेल

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 16 Nov, 2024 10:23 PM

farmer hit by tractor in fatehabad died on the spot son is in jail

टोहाना के गांव समैन में एक बुजुर्ग व्यक्ति को अज्ञात ट्रैक्टर द्वारा बुरी तरह रौंदने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के शव को टोहाना के नागरिक अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए लाया गया..

फतेहाबाद : टोहाना के गांव समैन में एक बुजुर्ग व्यक्ति को अज्ञात ट्रैक्टर द्वारा बुरी तरह रौंदने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के शव को टोहाना के नागरिक अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए लाया गया। सदर टोहाना प्रभारी संदीप कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर की।

मिली जानकारी के अनुसार गांव समैन निवासी 52 वर्षीय शमशेर सिंह दिन में गांव के ललोदा रोड़ पर अपने खेत में मजदूर को वापस छोड़कर घर की तरफ जा रहा था। तभी रास्ते में किसी अज्ञात ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। ट्रैक्टर उसे काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। जिसके बाद गम्भीर रूप से घायल हुए शमशेर सिंह ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि सितंबर माह में गांव के रघुवीर सिंह नामक एक बुजुर्ग को भी टक्कर मारकर घायल कर दिया गया था, जिसकी बाद में मौत हो गई थी। 

मामले में आज घटना में मारे गए शमशेर सिंह के दो बेटों मनोज व कृष्ण पर धारा 103 (1), 324 (4) , 61(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। दोनों मामले में जेल में हैं, इसलिए पुलिस मामले को उससे जोड़ कर भी जांच पड़ताल कर रही है। ट्रैक्टर के चालक का अभी तक पता नहीं चल पाया। पुलिस जांच अधिकारी का कहना है कि मामले में छानबीन की जा रही है और परिजनों के बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!