Haryana: खेत से लौटते समय किसान की मौत, मौके पर ही तोड़ा दम

Edited By Isha, Updated: 26 Feb, 2025 04:23 PM

farmer dies while returning from the field

जिले के गांव में एक किसान की सड़क हादसे में मौत हो गई। किसान गत देर रात खेत से घर लौट रहा था। किसी अज्ञात वाहन ने किसान को टक्कर मार दी। किसान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आज सुबह किसान

भिवानी: जिले के गांव में एक किसान की सड़क हादसे में मौत हो गई। किसान गत देर रात खेत से घर लौट रहा था। किसी अज्ञात वाहन ने किसान को टक्कर मार दी। किसान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आज सुबह किसान का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। इधर, मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान भिवानी के गांव ढाणी मिरान निवासी करीब 50 वर्षीय दरिया सिंह के रूप में हुई है।


मृतक के बड़े भाई कांशी राम ने बताया कि उसका छोटा भाई दरिया सिंह खेतीबाड़ी करता है। वहीं दरिया सिंह को एक करीब 15 वर्ष की बेटी है। वहीं उसकी पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। अब दरिया सिंह की मौत हो गई। जिसके कारण बच्ची के सिर से माता-पिता का साया उठ गया। कांशीराम ने बताया कि वे कुल 9 बहन-भाई (6 भाई 3 बहन) हैं। जिनमें से दरिया सिंह सबसे छोटा था।


कांशीराम ने बताया कि मंगलवार रात को दरिया सिंह खेत में गया हुआ था। लेकिन रात को वापस घर नहीं लौटा। उन्होंने बताया कि रात को दरिया सिंह वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव ढाणी मिरान के जलघर के पास पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार सुबह लोगों ने सड़क किनारे दरिया सिंह का शव पड़ा हुआ मिला। इसकी सूचना मिलते ही वे भी मौके पर पहुंचे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
 

 तोशाम थाना के जांच अधिकारी एसआई उमेद सिंह ने बताया कि दरिया सिंह की एक्सीडेंट में मौत होने की सूचना मिली थी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। प्राथमिक जांच के अनुसार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई है। मृतक के भाई कांशीराम की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। वहीं शव को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!