बल्लभगढ़ छात्रा गोलीकांड: आरोपी जतिन मंगला गिरफ्तार, महिला आयोग की सख्ती के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Edited By Deepak Kumar, Updated: 05 Nov, 2025 04:26 PM

faridabad police arrested accused in ballabhgarh student shooting case

बल्लभगढ़ के श्याम कॉलोनी में सोमवार शाम 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा को गोली मारने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार हो गया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने बुधवार सुबह शाहपुरा गांव के पास से आरोपी जतिन मंगला को दबोच लिया।

फरीदाबाद (अनिल राठी) : बल्लभगढ़ के श्याम कॉलोनी में सोमवार शाम 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा को गोली मारने वाला आरोपी युवक आखिरकार गिरफ्तार हो गया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने बुधवार सुबह शाहपुरा गांव के पास से आरोपी जतिन मंगला को दबोच लिया। आरोपी की उम्र लगभग 26 से 28 साल बताई जा रही है और वह सोहना थाना क्षेत्र के सर्मथला गांव का रहने वाला है।

घटना सोमवार शाम करीब 5 बजकर 2 मिनट पर हुई थी। 12वीं कक्षा की छात्रा है, जो जेईई (JEE) परीक्षा की तैयारी भी कर रही थी, अपनी दो सहेलियों के साथ 100 फीट रोड स्थित क्लासमेट लाइब्रेरी से पढ़ाई खत्म कर घर लौट रही थी। जब वह श्याम कॉलोनी की गली नंबर 1 में पहुंची, तो वहां पहले से घात लगाकर खड़ा जतिन मंगला अचानक पीछे से आया और देसी कट्टे से दो राउंड फायर कर दिए। पहली गोली छात्रा के बाएं हाथ को चीरती हुई कंधे में जा लगी, जबकि दूसरी गोली एक मकान के गेट पर जा लगी। गोली लगते ही छात्रा घायल होकर सड़क पर गिर गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। आरोपी ने मौके पर ही देसी कट्टा फेंक दिया और अपनी पल्सर बाइक पर सवार होकर वहां से फरार हो गया।

यह पूरी वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल छात्रा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि छात्रा के हाथ और कंधे में गहरी चोट थी, जिस कारण उसका ऑपरेशन किया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर बताई जा रही है।

छात्रा की बहन खुशबू जैन ने बताया कि आरोपी जतिन मंगला पिछले काफी समय से उसकी बहन को परेशान कर रहा था। जतिन के माता-पिता से शिकायत भी की थी। आरोपी के माता-पिता ने तीन दिन पहले हाथ जोड़कर माफी मांगी थी और कहा था कि उनका बेटा आगे से ऐसी हरकत नहीं करेगा। लेकिन इसके बावजूद आरोपी ने यह गंभीर वारदात कर दी।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी और छात्रा एक ही लाइब्रेरी में पढ़ते थे। आरोपी जतिन मंगला एक निजी कॉलेज में अकाउंटेंट की नौकरी करता है। करीब एक महीने पहले युवती को परेशान करने के कारण लाइब्रेरी संचालक ने उसे निकाल दिया था, लेकिन वह फिर भी उसे परेशान करता रहा। घटना वाले दिन भी जब युवती लाइब्रेरी से निकली तो उससे लाइब्रेरी के बाहर भी रोक कर बात करने की कोसिस की लेकिन उसने बात करने मना कर दिया जिसके बाद जतिन उस गली में पहोचा ओर उसके आते ही फायरिंग करती और फिर मौके से फरार हो गया। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कई टीमों का गठन किया। क्राइम ब्रांच की टीम ने लगातार दो दिन तक छापेमारी की और बुधवार सुबह करीब 10 बजे शाहपुरा गांव के पास से आरोपी को क्राइम ब्रांच 65 की टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जांच में युवक साइको प्रवृत्ति का प्रतीत होता है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि उससे वारदात के पीछे की वजह और हथियार की सप्लाई के बारे में पूछताछ की जा सके। फिलहाल पुलिस आरोपी के मोबाइल, कॉल डिटेल्स से जुड़े सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!