जो मुझ से दुखी थे, वो अब खुश रहना, ये कहकर पूर्व सैनिक ने खुद को मारी गोली

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 07 Nov, 2025 08:44 PM

ex serviceman committed suicide with gunshot

साउथ सिटी -2 ब्लॉक-बी में सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के पीछे पूर्व सैनिक ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। सुसाइड से पहले पूर्व सैनिक ने सुसाइड नोट छोड़ा था। जिसमें उसने लिख था तो जो मुझसे दुखी थे अब खुश रहना।

गुड़गांव, (ब्यूरो): साउथ सिटी -2 ब्लॉक-बी में सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के पीछे पूर्व सैनिक ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। सुसाइड से पहले पूर्व सैनिक ने सुसाइड नोट छोड़ा था। जिसमें उसने लिख था तो जो मुझसे दुखी थे अब खुश रहना। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें। 


जानकारी के अनुसार टीकली गांव निवासी पूर्व सैनिक अशोक कुमार सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में सिक्योरिटी गार्ड थे। पिछले डेढ़ साल से उनके पास कोई नौकरी नहीं थी। वीरवार की सुबह करीब 10 बजे अपनी पत्नी से यह कहकर घर से निकले कि वह नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रहा है। वे सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक पहुंचे और अपने अकाउंट से एक लाख रुपये निकाले। बताया जा रहा है कि वह किसी का कर्ज चुकाना चाह रहा था। इसके बाद उसने अपने कुछ साथियों से करीब दो घंटे तक बातचीत की। दोपहर को वह बैंक से निकलकर बैंक के पीछे एक रेहड़ी पर बैठ गए। वहां भी उसने करीब तीन घंटे बिताए। इसके बाद उन्होंने खुद को गोली मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।

 

पुलिस ने मृतक अशोक के पास से एक बैग बरामद हुआ। बैग में एक सुसाइड नोट भी था। जिसमें लिखा हुआ था कि-जो मेरे से दुखी थे अब खुश रहना। पुलिस उसके सुसाइड नोट के आधार पर परिवार और उनके जानने वालों से यह जानकारी जुटा रही है कि कौन उसे परेशान कर रहा था। किसके बारे में उसने यह बात लिखी है। अशोक कुमार परिवार में पत्नी व दो बेटे छोड़ गए हैं। उनका बड़ा बेटा हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल है। मौके से पुलिस को गोलियां से लोडेड रिवाल्वर बरामद हुआ है। अशोक कुमार के पास पॉइंट 32 बोर का रिवाल्वर था। उसी से ही उसने आत्महत्या की है। वहां से पांच कारतूस व एक खाली खोल भी बरामद किए गए हैं। पुलिस को मृतक अशोक के बैग से एक लाख रुपये भी मिले हैं। इस घटना की सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!