पूर्व मंत्री और आठ बार के सांसद हुक्मदेव नारायण यादव ट्विटर पर ट्रेंड, अटकलों ने बढ़ाया सस्पेंस

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 21 Mar, 2026 08:48 PM

former minister and eight time mp hukmdev narayan yadav trends on twitter fueli

कुछ यूजर्स उन्हें बिहार की राजनीति में बड़ी भूमिका मिलने की संभावना से जोड़ते नजर आए। कई पोस्ट्स में उन्हें बिहार के अगले मुख्यमंत्री पद का संभावित उम्मीदवार बताया गया,

गुड़गांव, (ब्यूरो): सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Twitter (X) पर कल कुछ समय के लिए Hukmdev Narayan Yadav का नाम अचानक नंबर-1 ट्रेंड करने लगा। इस ट्रेंड ने न सिर्फ लोगों का ध्यान खींचा, बल्कि इसके पीछे की वजह को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गईं। जहां एक ओर हुक्मदेव नारायण यादव का जवानों और Central Industrial Security Force (CISF) के सम्मान में किया गया भावुक ट्वीट तेजी से वायरल हुआ, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर अटकलों का दौर भी शुरू हो गया।

 

कुछ यूजर्स उन्हें बिहार की राजनीति में बड़ी भूमिका मिलने की संभावना से जोड़ते नजर आए। कई पोस्ट्स में उन्हें बिहार के अगले मुख्यमंत्री पद का संभावित उम्मीदवार बताया गया, तो कुछ लोगों ने उन्हें भविष्य में राज्यपाल बनाए जाने की संभावना भी जताई। हालांकि, इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने सवाल उठाते हुए लिखा कि “आखिर ऐसा क्या हुआ कि बिहार के मधुबनी से 8 बार सांसद रह चुके हुक्मदेव नारायण यादव अचानक ट्रेंड करने लगे?” वहीं कुछ लोगों ने इस ट्रेंड के पीछे किसी रणनीति या कैंपेन की संभावना भी जताई।


अगर हुक्मदेव नारायण यादव के राजनीतिक सफर की बात करें, तो वे बिहार की राजनीति का एक अनुभवी और प्रभावशाली चेहरा रहे हैं। वे कई बार लोकसभा सांसद चुने गए और अपनी दमदार भाषण शैली व ग्रामीण मुद्दों को उठाने के लिए जाने जाते रहे हैं। हालांकि, इस बार ट्रेंड की असली वजह कोई बड़ा राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि एक भावुक और देशभक्ति से जुड़ा संदेश रहा, जिसने लोगों की भावनाओं को छू लिया। फिलहाल, यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर चर्चा और जिज्ञासा का विषय बना हुआ है। अब देखना यह होगा कि यह ट्रेंड महज एक भावनात्मक लहर था या इसके पीछे की अटकलों में आगे कोई सच्चाई भी सामने आती है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!