कार को लगी टक्कर तो रिटायर्ड फौजी से मारपीट कर किया अपहरण का प्रयास, UPI से रुपए भी ट्रांसफर किए

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 23 Feb, 2026 06:33 PM

ex serviceman beaten and kidnapping attempt by five

रिटायर्ड फौजी की गाड़ी टकराने पर युवकों द्वारा न केवल मारपीट की गई बल्कि उसका अपहरण करने का भी प्रयास किया गया। युवकों द्वारा रिटायर्ड फौजी से यूपीआई के जरिए 30 हजार रुपए भी ट्रांसफर करा लिए।

गुड़गांव, (ब्यूरो): रिटायर्ड फौजी की गाड़ी टकराने पर युवकों द्वारा न केवल मारपीट की गई बल्कि उसका अपहरण करने का भी प्रयास किया गया। युवकों द्वारा रिटायर्ड फौजी से यूपीआई के जरिए 30 हजार रुपए भी ट्रांसफर करा लिए। सूचना मिलते ही सेक्टर-50 थाना पुलिस हरकत में आ गई और केस दर्ज कर जांच करते हुए पांच आरोपियों को काबू कर लिया है। आरोपियों की पहचान पंकज (उम्र-23 वर्ष) निवासी निगाणीवास जिला रेवाड़ी, विकास (उम्र-21 वर्ष) निवासी बगथला रेवाड़ी, निखिल (उम्र-21 वर्ष) निवासी मसानी रेवाड़ी, साहिल (उम्र-22 वर्ष) निवासी खेड़ी तलवाना जिला महेंद्रगढ़ व अंकित कुमार (उम्र-22 वर्ष) निवासी खेड़ी तलवाना जिला महेंद्रगढ़ के रूप में हुई। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी 21 फरवरी को बादशाहपुर में शादी में आए थे। आरोपी पंकज,साहिल व अंकित निप्पोन कंपनी रेवाड़ी में काम करते हैं। तथा विकास बीए सेकंड ईयर व निखिल बीकॉम सेकंड ईयर में पढ़ाई कर रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

 

23 फरवरी को एक रिटायर्ड फौजी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 21 फरवरी की रात को सेक्टर-5 से सेक्टर-60 जा रहा था तो वाटिका चौक से फरीदाबाद रोड पर इसकी कार एक अन्य कार से भीड़ गई। जब यह गाड़ी देखने के लिए दरवाजा खोलने लगा तो दूसरी गाड़ी में से कुछ युवक आए और इसको इसकी गाड़ी से बाहर खींचने लगे तथा इसके साथ मारपीट करने लगे। युवकों ने इसको गाड़ी से बाहर नीचे गिरा दिया और लातों से इसके साथ मारपीट करने लगे तथा बियर की बोतल से इसकी गाड़ी की लाइट व शीशे तोड़ दिए। इसके बाद वे व्यक्ति इसको अपनी गाड़ी में बैठाकर कहीं और ले जाने का प्रयास करने लगे लेकिन इसकी गाड़ी उन लोगों से नहीं चली इसके बाद उन्होंने वहीं पर गाड़ी में हुए नुकसान की भरपाई के लिए इससे 30 हजार रुपए यूपीआई से ट्रांसफर करवा लिए। शिकायत पर थाना सेक्टर-50 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!