शर्मनाक : पड़ोसी युवक ने शराब के नशे में वृद्धा से किया दुष्कर्म, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Edited By Manisha rana, Updated: 07 Nov, 2020 08:19 AM

embarrassing neighbor youth raped alcohol addict tried to suffocate

डबवाली के एक गांव में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पीड़ित बुजुर्ग को गंभीर हालत में डबवाली के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया...

डबवाली : डबवाली के एक गांव में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पीड़ित बुजुर्ग को गंभीर हालत में डबवाली के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

महिला थाना प्रभारी सब-इंस्पैक्टर सुनीता रानी ने बताया कि 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपने कमरे में सो रही थी। इसी बीच पड़ोस में रहने वाला जगदीश उसके कमरे में आया और बुजुर्ग के साथ दुष्कर्म किया। वृद्धा के विरोध करने व चिल्लाने पर आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया जिससे महिला का दम घुटने लगा। 

दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर जब आरोपी वृद्धा के कमरे से निकल रहा था तभी कुछ ग्रामीणों की उस पर नजर पड़ी। ग्रामीण वृद्धा के कमरे में गए जहां वह बहोशी की हालत में थी और उसके मुंह से खून निकल रहा था। आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसे बाद में पुलिस ने गांव मटदादू के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दे दिए। पीड़िता डबवाली के सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!