1 लाख रूपए रिश्वत लेते पकड़ा गया बिजली विभाग का एसडीओ, पहले भी ले चुका था साढ़े तीन लाख की घूस

Edited By Vivek Rai, Updated: 16 Jun, 2022 10:26 PM

electricity department s sdo caught taking bribe of 1 lakh rupees

हरियाणा के करनाल में विजिलेंस टीम ने बिजली बोर्ड  के एक एसडीओ को 1लाख रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इसी के साथ एसडीओ का ड्राइवर और एक अन्य भी विजिलेंस टीम के हत्थे चढ़े हैं। तीनों आरोपियों को कल अदालत में पेश किया जाएगा।

करनाल: हरियाणा के करनाल में विजिलेंस टीम ने बिजली बोर्ड  के एक एसडीओ को 1लाख रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इसी के साथ एसडीओ का ड्राइवर और एक अन्य भी विजिलेंस टीम के हत्थे चढ़े हैं। तीनों आरोपियों को कल अदालत में पेश किया जाएगा।

विजिलेंस अधिकारी सचिन ने बताया कि निसिंग बिजली बोर्ड  के एसडीओ मुनीश लांबा ने खेत में बिजली लाइन डालने के नाम पर एक किसान से  साढ़े 4 लाख रूपए मांगे थे। आरोपी अब तक साढ़े 3 लाख रूपए ले चुका था। बकाया एक लाख रूपए लेते हुए विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया। एसडीओ के अलावा जेई पवन और ड्राइवर देव भी इस मामले में गिरफ्तार किए गए हैं। विजिलेंस अधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपियों को कल अदालत में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!