नरवाना में हनी ट्रैप का पर्दाफाश, CIA ने रंगे हाथों पकड़ा आरोपी, झूठे आरोप लगाकर मांगे थे लाखों

Edited By Krishan Rana, Updated: 10 Mar, 2026 03:02 PM

honey trap case exposed in narwana cia catches accused red handed had demanded

हरियाणा के जींद जिले के नरवाना में हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग का बड़ा मामला सामने

नरवाना (गुलशन चावला) : हरियाणा के जींद जिले के नरवाना में हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग का बड़ा मामला सामने आया है। जहां दुष्कर्म के झूठे आरोप लगाकर लाखों रुपये की वसूली की साजिश रची जा रही थी लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से यह पूरा खेल बेनकाब हो गया। CIA  स्टाफ नरवाना की टीम ने 27 लाख रुपये लेते हुए एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, 7 मार्च को एक महिला ने नरवाना शहर थाने में शिकायत दी कि उसकी बेटी के साथ दो युवकों ने एक पिज्जा रेस्टोरेंट में दुष्कर्म किया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और पीड़ित लड़की को मेडिकल व बयान के लिए बुलाया गया। लेकिन जांच के दौरान मामला अचानक पलट गया। लड़की ने मेडिकल करवाने से इंकार कर दिया और जब उसे अदालत में बयान के लिए ले जाया गया तो महिला अपनी बेटी के साथ वहां से फरार हो गई। इसी बीच आरोपियों के परिवार से समझौते के नाम पर 30 लाख रुपये की मांग रख दी गई।

लड़के के परिवार ने इस पूरे मामले को झूठा बताते हुए पुलिस को शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में जाल बिछाया, वहीं अदालत में लड़की ने बयान देकर साफ कर दिया कि उसके साथ कोई गलत काम नहीं हुआ है। इसके बाद सीआईए स्टाफ नरवाना के इंचार्ज उप निरीक्षक सुखदेव सिंह की टीम ने पूरी योजना के साथ ट्रैप लगाया। 30 लाख की मांग के बाद 27 लाख रुपये में समझौता तय हुआ। जैसे ही पैसे दिए गए पुलिस ने मौके पर ही विकास निवासी दालमवाला को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जो महिला का रिश्तेदार बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!