राज्यसभा चुनाव को लेकर दिग्विजय चौटाला का बड़ा बयान, कहा- कांग्रेस के हाथ से गेम अब निकल चुकी है

Edited By Krishan Rana, Updated: 11 Mar, 2026 07:38 PM

digvijay chautala s big statement regarding rajya sabha elections said congres

जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने 13 मार्च को हांसी में आयोजित होने वाली रैली को लेकर युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा कि

हांसी (संदीप सैनी) : जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने 13 मार्च को हांसी में आयोजित होने वाली रैली को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा कि हरियाणा में प्रशासनिक व्यवस्था चरमरा गई है और कई फैसले ऐसे लिए जा रहे हैं जिनकी जानकारी तक मुख्यमंत्री और मंत्रियों को नहीं होती।

प्रेस वार्ता में नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री अलग-अलग राज्यों में जाकर वहां की वेशभूषा धारण करते हैं, लेकिन हरियाणा के महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर बोलने से बचते हैं। उन्होंने एसवाईएल नहर के पानी के मुद्दे का जिक्र करते हुए कहा कि पंजाब जाकर हरियाणा के हक की बात नहीं की जाती, जबकि यह प्रदेश के किसानों और जनता के लिए बेहद अहम मुद्दा है।

जेजेपी नेताओं ने कहा कि 13 मार्च को हांसी में होने वाली रैली के बाद पार्टी की युवा इकाई पंजाब जाकर मुख्यमंत्री से इस विषय पर सवाल करेगी कि क्या वे बीजेपी के पंजाब मेनिफेस्टो से सहमत हैं, जिसमें हरियाणा को पानी न देने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के अधिकारों की रक्षा के लिए जनता को एकजुट होने की जरूरत है।

राज्यसभा चुनाव को लेकर भी जेजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस इस चुनाव में जीत हासिल नहीं कर पाएगी। उनका कहना था कि पार्टी के कुछ विधायक बैठकों में शामिल नहीं हुए हैं और स्थिति कांग्रेस के पक्ष में नहीं है। कांग्रेस के हाथ से गेम अब निकल चुकी है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नेताओं ने प्रदेश में बढ़ते अपराध, महंगाई और विभिन्न विभागों में सामने आए घोटालों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि जनता पोर्टल व्यवस्था और अन्य प्रशासनिक फैसलों से परेशान है, जबकि सरकार विकास के बजाय राजनीतिक बयानबाजी में व्यस्त है।
जेजेपी नेताओं ने दावा किया कि 13 मार्च को हांसी में होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी और इसमें प्रदेश भर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक भाग लेंगे। उन्होंने मीडिया और आम जनता से रैली में शामिल होने की अपील भी की।

रैली में जन्मदिन के अवसर पर 65 हजार देसी घी के लड्डुओं की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को संभालने के लिए इनसो के करीब 500 वालंटियर तैनात किए जाएंगे । इसके अलावा कार्यक्रम में हरियाणा की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रसिद्ध कलाकारों के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!