शिवसेना हिंद का बड़ा ऐलान, नशा छोड़ने वाले को एक साल तक मिलेगा दो किलो देसी घी

Edited By Isha, Updated: 28 Jun, 2020 04:56 PM

धर्म की आड़ में जो लोग देश में दंगे फैलाना चाह रहे हैं उन लोगों को सबक सिखाया जाएग। ये कहना है शिवसेना हिंद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणदीप बेनीवाल का। आज पानीपत में मीटिंग करने के बाद बेनीवाल

पानीपत(सचिन): धर्म की आड़ में जो लोग देश में दंगे फैलाना चाह रहे हैं उन लोगों को सबक सिखाया जाएग। ये कहना है शिवसेना हिंद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणदीप बेनीवाल का। आज पानीपत में मीटिंग करने के बाद बेनीवाल 6 जिलों का दौरा करने निकले व युवाओं को नशा छुड़ाने के लिए प्रेरित किया ।इस मौके पर बेनीवाल ने एक बड़ा ऐलान किया कि  जो भी युवा नशा छोड़ना चाहता है उसको हर महीने बेनीवाल की तरफ से 2 किलो देसी घी दिया जाएगा व जो नशे के कारण युवा बीमार हो चुके हैं वह स्वास्थ्य जिनका खराब हो चुका है उनका अस्पतालों में इलाज करवाया जाएगा।

उन्होंने शिवसेना हिंद के कार्यकर्ता व आम लोगों से अपील की कि कहीं भी गौ हत्या ना होने दी जाए। इसे रोकने के लिए हमें जो भी प्रयास करने होंगे हम करेंगे। रणदीप ने कहा कि देश और धर्म हमारे लिए सबसे पहले है। वही बेनीवाल ने 6 जिलों का दौरा करने के बाद सभी जिलों में जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जिसमें पानीपत से रवि वर्मा को जिला अध्यक्ष बनाया गया, व बृजेंद्र अन्ना को उपाध्यक्ष बनाया गया, सोनीपत से जस्सा पंडित को जिला अध्यक्ष बनाया गया ।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!