Haryana के मरीजों को मिलेगी राहत, CM ने दी मंजूरी... जानिए क्या है खास

Edited By Isha, Updated: 20 Aug, 2025 08:23 AM

doctors will be appointed soon in haryana

हरियाणा में जल्द ही 450 नए डॉक्टरों की नियुक्ति होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने डॉक्टरों के खाली पदों पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। अब स्वास्थ्य विभाग जल्द से जल्द इन डॉक्टरों की नियुक्तियां करेगा

डेस्क: हरियाणा में जल्द ही 450 नए डॉक्टरों की नियुक्ति होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने डॉक्टरों के खाली पदों पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। अब स्वास्थ्य विभाग जल्द से जल्द इन डॉक्टरों की नियुक्तियां करेगा। इनमें विशेषज्ञ डॉक्टर और मेडिकल ऑफिसर होंगे। हरियाणा सरकार ने पिछले साल ही 777 डॉक्टरों की नियुक्ति निकाली थी। इनमें अधिकतर पदों पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से नियुक्तियां कर दी गई थीं। 
 

इन डॉक्टरों के आने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। उल्लेखनीय है कि राज्य के कई अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों के पद खाली पड़े हैं, जिससे मरीजों को परेशानी आ रही है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वास्थ्य विभाग के साथ समीक्षा बैठक की थी, जिसमें उन्होंने खाली पदों का ब्योरा मांगा था। बैठक के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ के जल्द से जल्द पद भरे जाएं।
 


 स्वास्थ्य विभाग के आला अफसरों ने बताया, राज्य में 450 डॉक्टरों के पद खाली है। इस पर सीएम ने कहा- इन पदों को जल्द से जल्द भरा जाए, ताकि मरीजों को कोई दिक्कत न आए। बताया जा रहा है कि सीएम की मंजूरी के बाद स्वास्थ्य विभाग ने खाली पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। बहुत जल्द विज्ञापन जारी किया जा सकता है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!