गाड़ी खड़ी करने पर हुआ विवाद, दुकानदार पर चाकुओं से किया जानलेवा हमला

Edited By Isha, Updated: 21 Oct, 2019 01:27 PM

dispute over parking shopkeeper attacked with knives

अमृतपुर कलां गांव में गाड़ी खड़ी करने को लेकर दुकानदार और उसके पड़ोसी के बीच विवाद हो गया। इस विवाद के बीच पड़ोसी ने दुकानदार पर चाकुओं से हमला बोल दिया जिससे दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया.......

घरौंडा (टिक्कू) : अमृतपुर कलां गांव में गाड़ी खड़ी करने को लेकर दुकानदार और उसके पड़ोसी के बीच विवाद हो गया। इस विवाद के बीच पड़ोसी ने दुकानदार पर चाकुओं से हमला बोल दिया जिससे दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर अवस्था में दुकानदार को घरौंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने घायल की हालत नाजुक देखते हुए उसे करनाल के कल्पना चावला मैडीकल कालेज में रैफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

अमृतपुर कलां निवासी अंग्रेज की गांव में करियाणा की दुकान है। शिकायतकर्ता मुताबिक, उसके पड़ोसी पूर्ण सिंह के पास एक लोङ्क्षडग गाड़ी है, जो घर व दुकान के पास गली में गाड़ी पार्क करता है जिससे उनको आने-जाने में परेशानी होती है। बीती 16 अक्तूबर को लगभग 4 बजे उसने अपने पड़ोसी को लोङ्क्षडग गाड़ी उनके घर के पास खड़ी करने से मना किया था जिससे पड़ोसी ने अभद्रता शुरू कर दी और  देखते ही देखते मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि पूर्ण ने उस पर चाकुओं से हमला बोल दिया और मौके से फरार हो गया और जान से मारने की धमकी भी दी।

गंभीर हालत में परिजनों ने अंग्रेज को घरौंडा सी.एच.सी. में दाखिल करवाया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे करनाल रैफर कर दिया। करनाल अस्पताल के डाक्टरों ने हालत गंभीर होते देख उसे पी.जी.आई. में रैफर कर दिया। पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने अंग्रेज की शिकायत के आधार पर आरोपित पूर्ण के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। थाना प्रभारी तरसेम चंद ने बताया कि मामले में आरोपित पूर्ण के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!