जोहड़ में मिला बच्चे का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Edited By Manisha rana, Updated: 23 Sep, 2020 04:32 PM

dead body of child found in johad family members feared murder

गांव हंजीरा में मंगलवार सुबह करीब साढ़े 4 वर्षीय बच्चे का शव गांव के जोहड़ में मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना नाथूसरी चौपटा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे...

सिरसा : गांव हंजीरा में मंगलवार सुबह करीब साढ़े 4 वर्षीय बच्चे का शव गांव के जोहड़ में मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना नाथूसरी चौपटा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिरसा के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टमे के लिए पहुंचाया। शव की पहचान गांव के ही आरजू पुत्र बलबीर के रुप में हुई है जोकि घर से लापता था। परिजन बच्चे की तलाश में लगे हुए थे।

मृतक बच्चे के पिता बलबीर सिंह ने बताया कि रात 11 बजे तक उसका बच्चा उसके पास ही सोया हुआ था। सुबह उठकर देखा तो बच्चा घर में नहीं था। उन्होंने बच्चे की तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। मंगलवार सुबह जब वह किसी काम से गांव के बैंक की तरफ जा रहा था तो उसने जोहड़ में देखा कि कोई वस्तु तैर रही है। उसने गौर से देखा तो एक बच्चे का शव तैरता हुआ मिला। इस पर उसने शोर मचाया तो ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और इसकी सूचना नाथूसरी चौपटा थाना पुलिस को दी।

वहीं परिजनों ने हत्या का आशंका जताई है। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को जोहड़ से बाहर निकलवाया व पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी सत्यवान ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच की जाएगी तथा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। 


  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!