10 लाख रुपए के गांजे के साथ दंपत्ति गिरफ्तार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 24 Jan, 2023 10:08 PM

couple arrrested by gurgaon police in caser of smuggling

गुड़गांव में नशे का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। इस मामले में पुलिस की क्राइम ब्रांच मानेसर की टीम ने कार्रवाई करते हुए कासन गांव में सूचना के बाद छापेमारी कर करीब 10 लाख रुपए का गांजे के साथ एक दम्पति को गिरफ्तार किया है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): गुड़गांव में नशे का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। इस मामले में पुलिस की क्राइम ब्रांच मानेसर की टीम ने कार्रवाई करते हुए कासन गांव में सूचना के बाद छापेमारी कर करीब 10 लाख रुपए का गांजे के साथ एक दम्पति को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से कुल 70 किलो गांजा बरामद किया है। इस संबंध में एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि एनसीआर में गांजा की कीमत 14 हजार रुपए किलो बिकता है। जिससे गांजा की कीमत 10 लाख रुपए आंकी गई है। वहीं आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि गांजा वे उत्तराखंड से लेकर आए हैं। जिससे पुलिस जल्द ही उत्तराखंड में गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी करेगी।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

एसीपी क्राइम प्रीतपाल ने बताया कि क्राइम ब्रांच मानेसर के प्रभारी जितेन्द्र कुमार को कासन गांव में दम्पत्ति के पास भारी मात्रा में गांजा होने की सूचना मिली थी। जिस पर टीम गठित कर छापेमारी की गई। कासन रोड से दम्पति के कब्जे से 70 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस की टीम ने मानेसर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दम्पत्ति की पहचान सुखदेव सिंह उर्फ सुखु (उम्र 30 वर्ष) व प्रियंका (उम्र 28 वर्ष) के रूप में हुई। दम्पति कासन गांव में किराए के मकान में रहते हैं। पुलिस पूछताछ इनके कब्जा से बरामद हुआ गांजा ये उत्तराखंड से खरीदकर लाए थे। मुनाफा कमाने के लिए ये आसपास में अवैध गांजा बेचने वालों को सप्लाई करते हैं और गांजा का नशा करने वाले लोगों को भी पुड़िया बनाकर बेचते हैं। यह गांजा रखने/ सप्लाई करने व बेचने का काम पिछले करीब चार साल से कर रहे हैं और पहले भी कई बार भारी मात्रा में गांजा लाए हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!