10 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 40 करोड़ की 3571 शिकायतों का हुआ खुलासा

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 18 Mar, 2026 04:54 PM

10 cyber criminal arrested and 3571 complaints resolve

साइबर अपराध शाखा द्वारा गिरफ्तार किए गए 10 अपराधियों ने पूरे देश में आतंक मचाया हुआ था। इन अपराधियों ने पूरे देश भर में साइबर ठगी की 3571 शिकायतों का खुलासा किया है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): साइबर अपराध शाखा द्वारा गिरफ्तार किए गए 10 अपराधियों ने पूरे देश में आतंक मचाया हुआ था। इन अपराधियों ने पूरे देश भर में साइबर ठगी की 3571 शिकायतों का खुलासा किया है। इन लोगों से अपराधियों ने करीब 40 करोड़ रुपए की ठगी की थी। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, पुलिस द्वारा विभिन्न राज्यों में फैले संगठित साइबर ठगी गिरोह के 10 आरोपियों/साइबर ठगों को गिरफ्तार/अरेस्ट करने का महत्वपूर्ण खुलासा किया है। I4C (Indian Cyber Crime Coordination Centre) से उपरोक्त आरोपियों से बरामद किए गए उपकरणों का अवलोकन कराने पर, इन आरोपियों के खिलाफ पूरे भारत में 3571 से अधिक शिकायतें, 96 दर्ज अभियोग, तथा लगभग 40 करोड़ रुपयों की ऑनलाइन ठगी सामने आई है।

 

यह आरोपी मुख्यतः इन्वेस्टमेंट फ्रॉड, लोन फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, साइबर स्लेवरी और क्रेडिट कार्ड से संबंधित फ्रॉड इत्यादि प्रकार की साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे। पूछताछ के दौरान आरोपियों के कब्जे से पुलिस टीमों द्वारा कुल 4 लाख रूपए, 11 मोबाईल फोन्स व 2 सिम कार्ड्स बरामद किए गए हैं, आरोपियों के मोबाईल फोन I4C द्वारा विश्लेषण/जांच करने पर पता चला कि इनके खिलाफ पूरे देश में कुल 3571 शिकायतें, 96 केस दर्ज हैं, जिनमें से गुड़गांव में 12 केस (साईबर अपराध थाना दक्षिण में 4 केस व साईबर अपराध थाना मानेसर में 2 केस) दर्ज हैं। आरोपियों द्वारा इन मामलों में कुल 40 करोड़ रुपयों की ठगी की गई थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!