भ्रष्टाचारी नेताओं को बेदाग बनाने वाली मशीन है भाजपा - विवेक बंसल

Edited By Vivek Rai, Updated: 06 Jul, 2022 03:25 PM

corrupted leaders can become honest after joining bjp vivek bansal

हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल ने चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा कभी भ्रष्टाचार नहीं कर सकती। भाजपा तो एक ऐसी मशीन है, जिसमें भ्रष्ट से भ्रष्ट व्यक्ति भी साफ सुथरा होकर निकलता है।

चंडीगढ़(चन्द्रशेखर धरणी): हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल ने भाजपा के साथ-साथ जेजेपी की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान उठाया है। बंसल का कहना है कि 2014 में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पद पाने से पहले नैतिकता की राजनीति करने के बड़े-बड़े दावे करते थे, लेकिन आज बिल्कुल उसके विपरीत काम कर रहे हैं। मान-मर्यादाओं और सिद्धांतों को ताक पर रखकर मात्र देश की जनता को गुमराह किया जा रहा है। लोगों को लाभ देने की बजाय बाध्य कर अपनी राजनीति को चमकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में कई ऐसे उदाहरण हैं, जब विपक्ष में बैठे हुए व्यक्ति को पहले ईडी का नोटिस दिया जाता है, लेकिन जब वही भ्रष्ट व्यक्ति भाजपा में शामिल होता है तो वह नोटिस वापस ले लिया जाता है। यह भाजपा की नीति और सोच है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा कभी भ्रष्टाचार नहीं कर सकती। भ्रष्टाचार तो दूर वह इसकी कल्पना भी नहीं कर सकती। भाजपा तो एक ऐसी मशीन है, जिसमें भ्रष्ट से भ्रष्ट व्यक्ति भी साफ सुथरा होकर निकलता है।

इकट्ठे आने से भी भाजपा-जजपा को नहीं होगा कोई लाभ - बंसल

आगामी नगर निगम चुनावों में गठबंधन दल जजपा और भाजपा के मिलकर चुनाव लड़ने के सवाल पर बंसल ने इसे उनकी मजबूरी बताया। उन्होंने कहा कि इन दोनों दलों के पास इसके अलावा कोई विकल्प नहीं है। इन दोनों दलों में अनबन सार्वजनिक है और आपसी असुरक्षा की भावना भी है। कई विधायक पीड़ा व्यक्त कर चुके हैं। लेकिन अपने को बचाने के लिए साथ आना जरूरी है। लेकिन जनता सब जानती है और जनता आज इन्हें ठीक नजर से नहीं देखती। इसलिए मेरा मानना है कि इकट्ठे आने से भी इन्हें कोई लाभ नहीं होगा। जनता इन्हें इनके कर्मों का फल देगी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!