Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 20 May, 2026 09:11 PM

युवक का अपहरण का मारपीट कर हत्या का प्रयास करने के मामले में गुड़गांव पुलिस ने पांच हजार के इनामी को राजेंद्रा पार्क गुड़गांव से काबू किया है। आरोपी की पहचान निखिल (उम्र-24 वर्ष) निवासी गांव खलीलपुरी अलवर (राजस्थान) हाल निवासी राजीव कॉलोनी नाहरपुर...
गुड़गांव, (ब्यूरो): युवक का अपहरण का मारपीट कर हत्या का प्रयास करने के मामले में गुड़गांव पुलिस ने पांच हजार के इनामी को राजेंद्रा पार्क गुड़गांव से काबू किया है। आरोपी की पहचान निखिल (उम्र-24 वर्ष) निवासी गांव खलीलपुरी अलवर (राजस्थान) हाल निवासी राजीव कॉलोनी नाहरपुर रूपा, गुरुग्राम के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में ज्ञात हुआ कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उपरोक्त अभियोग की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और वारदात मेंं प्रयुक्त कार की बरामदगी की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
आपको बता दें कि 17 मार्च को एक व्यक्ति ने पुलिस चौकी नाहरपुर रूपा में शिकायत दी थी कि 16 मार्च को यह इस्लामपुर से अपने बुआ के लड़के के साथ आ रहा था तो रास्ते में हीरो होंडा चौक के पास स्कॉर्पियो कार में आए व्यक्तियों द्वारा इसको जबरदस्ती स्कॉर्पियो गाड़ी में डाल लिया तथा इसके साथ मारपीट करते हुए डीपीजी कॉलेज के पीछे सुनसान जगह में ले गए जहां पर एक अन्य कार में निखिल व कुछ अन्य व्यक्ति और आए तथा इसके साथ-साथ लाठी डंडों से इसके साथ मारपीट की और इसको गंभीर रूप से घायल बेसुध अवस्था में छोड़कर वहां से चले गए। शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-39 की टीम ने आरोपी को काबू किया है।