पंचकूला: CM फ्लाइंग की टीम को मिली बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में हथियार सहित आरोपी काबू

Edited By Manisha rana, Updated: 20 Jan, 2022 09:19 AM

cm flying got a big success the accused amount of weapons caught

गणतंत्र दिवस से छ दिन पूर्व CM फ्लाइंग की टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यहां पंचकूला के कालका से सीएम फ्लाइंग की टीम ने भारी मात्रा में...

पंचकूला (उमंग) : गणतंत्र दिवस से छ दिन पूर्व CM फ्लाइंग की टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यहां पंचकूला के कालका से सीएम फ्लाइंग की टीम ने भारी मात्रा में हथियार बरामद किए है। CM फ्लाइंग ने हथियारों सहित एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि टीम ने CID इंस्पेक्टर जगबीर सिंह के नेतृत्व में बुधवार की शाम कालका के गांव टगरा कलीराम के एक घर में छापा मारकर भारी मात्रा में हथियार बरामद किया। उन्होंने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी थी कि गांव टगरा कलीराम में एक घर में भारी मात्रा में हथियार छिपा कर रखा गया है। टीम में बुधवार देर शाम छापा मारकर मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।टीम ने मौके से 1 32 बोर पिस्टल, 2 मैगजीन, 16 जिंदा राउंड पिस्टल कारतूस, एक 12 बोर बंदूक, 4 जिंदा राउंड बंदूक के, 4 जिंदा कारतूस AK-47 के, 2 गंडासियां, 3 तलवारें और 2 खुखरी बरामद की। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है कि ये हथियार कहां से लाया और किस वारदात को अंजाम देने के लिए हथियार एकत्रित किए है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!