कुंडली बॉर्डर क्षेत्र से लापता हुई नाबालिगा का मामला: अमृतसर में मिली लड़की, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Manisha rana, Updated: 25 Jun, 2021 08:33 AM

case of minor missing from kundli border area recovered from amritsar

कुंडली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने आया युवक क्षेत्र की नाबालिग लड़की को बहकाकर ले गया। आरोपी ने लड़की को 4 दिन तक पंजाब के लुधियाना में रखा...

राई : कुंडली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने आया युवक क्षेत्र की नाबालिग लड़की को बहकाकर ले गया। आरोपी ने लड़की को 4 दिन तक पंजाब के लुधियाना में रखा। नाबालिगा के परिजनों ने उसे अमृतसर में तलाश कर लिया है।

कुंडली थाना क्षेत्र से एक किशोरी 4 दिन पहले अचानक लापता हो गई थी। इस बीच बुधवार शाम को लड़की ने परिजनों को फोन पर बताया कि वह पंजाब के अमृतसर में है। उसे कर्ण नामक युवक लेकर आया है। कर्ण किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए कुंडली बॉर्डर पर आया था। नाबालिग के परिजन कुंडली थाना पुलिस के साथ पंजाब के अमृतसर पहुंचे और वहां से बेटी को बरामद किया। आरोपी कर्ण फरार है। नाबालिगा सहमी हुई थी। लड़की के बयान दर्ज कर पता लगाया जाएगा कि उसके साथ कुछ गलत तो नहीं हुआ है।

कुंडली थाना प्रभारी रवि कुमार ने कहा कि नाबालिगा के कोर्ट में बयान दर्ज करवाए जाएंगे। फिलहाल बहकाकर ले जाने का मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं संयुक्त किसान मोर्चा के डॉ. दर्शनपाल सिंह, योगेंद्र यादव, शिवकुमार कक्का, जोगेंद्र सिंह उग्राह ने घटना की निंदा की है। मोर्चा की महिला समिति की सदस्याओं ने लड़की की मां को सहयोग का आश्वासन दिया है। मोर्चा ने आरोपी के खिलाफ कुंडली थाने में भी शिकायत दी है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!