Rohtak में खेतों में मिला नीलगाय का शव, जांच में हुआ बड़ा खुलासा

Edited By Isha, Updated: 05 Feb, 2025 04:49 PM

carcass of nilgai found in the fields in rohtak

जिले के एक गांव में गत देर रात एक नीलगाय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। नीलगाय का शव खेत से बरामद किया गया। घटना की सूचान वन्यजीव विभाग को दी गई। वन्यजीव विभाग ने मौके पर पहुंचकर नीलगाय के शव को कब्जे में ले लिया है।

रोहतक: जिले के एक गांव में गत देर रात एक नीलगाय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। नीलगाय का शव खेत से बरामद किया गया। घटना की सूचान वन्यजीव विभाग को दी गई। वन्यजीव विभाग ने मौके पर पहुंचकर नीलगाय के शव को कब्जे में ले लिया है। 


जानकारी के अनुसार गांव बैंसी के प्रदीप, मग्गू और राहुल ने खेतों में पड़े नीलगाय के शव की सूचना वन्यजीव विभाग को दी। जांच में पता चला कि नीलगाय की मौत गोली लगने से हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वन्यजीव विभाग ने पुलिस को भी सूचित किया।

 
थाना महम में ग्रामीणों और वन्य जीव विभाग की शिकायत पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। यह घटना वन्य जीवों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को बल देती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!