राज्यसभा चुनाव में करीबी हार के बाद नहीं टूटे सतीश नांदल, कहा- कांग्रेस का वोट रद्द कराने जाएंगे हाई कोर्ट

Edited By Krishan Rana, Updated: 18 Mar, 2026 04:00 PM

satish nandal remained undeterred after the narrow defeat in the rajya sabha ele

हरियाणा राज्यसभा चुनाव में आजाद उम्मीदवार सतीश नांदल ने मामूली अंतर से हारने के बाद भी उम्मीद नहीं छोड़ी

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : हरियाणा राज्यसभा चुनाव में आजाद उम्मीदवार सतीश नांदल मामूली से अंतर से हार गए हैं। उन्होंने कहा कि अभी भी उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी है और वह कांग्रेस का एक वोट कैंसिल करवाने के लिए हाई कोर्ट जाएंगे।

उन्होंने चुनाव में खरीद-फरोख्त से साफ इनकार करते हुए कहा कि चुनाव लड़ना सबका अधिकार है और उन्होंने हरियाणा विधानसभा के 90 विधायकों से समर्थन में मांगा था जिन विधायक साथियों ने उनको अपना मत दिया है वह उनका धन्यवाद करते हैं। कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों पर उन्होंने कहा की प्रदेश में एक कांग्रेस नहीं है बल्कि कई कांग्रेसी हैं। कांग्रेस को अपने विधायकों पर ही भरोसा नहीं था।

इनेलो वोट डालते तो निश्चित तौर पर जीत होती

इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी द्वारा चुनाव से दूरी बनाने पर उन्होंने कहा कि यह उनका फैसला था लेकिन उन्हें चुनाव में हिस्सा लेना चाहिए था। अगर इनेलो पार्टी वोट डालते तो निश्चित तौर पर उनकी जीत होती। उन्होंने कहा कि वह अभय चौटाला से मिले थे और उन्होंने उन्हें भरपूर आश्वासन का विश्वास दिया था।

चुनाव से पहले उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से त्यागपत्र दे दिया था और अब फिर से वह भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष के तौर पर कार्य करेंगे। उन्होंने चुनाव में भाग लेने वाले सभी विधायकों का जिन्होंने उनका वोट दिया है और जिन्होंने नहीं दिया है। उन सबका धन्यवाद किया है ।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

  

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!