नींद की झपकी आने से डिवाइडर से टकराई कार, 2 व्यापारियों की मौत, 3 घायल

Edited By Deepak Kumar, Updated: 06 Dec, 2024 12:00 PM

car collided with divider in narnaul people died and injured

नारनौल में नेशनल हाईवे नंबर 11 पर भीषण हादसा हुआ। इस हादसे में 2 व्यापारियों की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए।

हरियाणा डेस्कः नारनौल में नेशनल हाईवे नंबर 11 पर भीषण हादसा हुआ। इस हादसे में 2 व्यापारियों की मौत हो गई और 3 लोग घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें ये हादसा आज सुबह करीब 3 बजे हुआ। 

जानकारी के अनुसार  नारनौल के मोहल्ला पुरानी सराय निवासी व्यापारी पंकज लखेरा और एक अन्य व्यापारी मोहल्ला चांदुवाडा निवासी अरविंद उर्फ लाला लखेरा सोनीपत में एक शादी समारोह में गए थे। वहां से रात को नारनौल वापस आते समय नींद की झपकी लगी औऱ कार हाईवे पर बने फ्लाई ओवर के डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में ड्राइवर पंकज, ड्राइवर सीट के पीछे बैठे अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई।

एक्सीडेंट में व्यापारी पंकज का 17 वर्षीय लड़का लव कुमार उर्फ लकी, एक अन्य युवक 25 वर्षीय प्रवीण और एक बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच एंबुलेंस की सहायता से सभी को अस्पताल भेजा। वहां पर डॉक्टर ने पंकज और अरविंद को मृत घोषित कर दिया। बाकि अन्य घायलों का इलाज अस्पताल में हो रहा है।  पुलिस हादसे को लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!