चोरों ने ज्वेलर्स की दुकान में लगाई सेंध, लाखों रुपए की नकदी व आभूषणों पर किया हाथ साफ

Edited By Isha, Updated: 13 Jan, 2020 05:08 PM

burglars break into jeweler s shop cash and jewelery worth lakhs of rupees

आए दिन चोरी, लूट डकैती की घटनाएं देखने सुनने को मिलती रहती है। रादौर जिले में चोरियों के ग्राफ में लगातार इजाफा हो रहा है। बता दें कि पुलिस पहले मामले को सुलझा भी नहीं पाती....

रादौर (कुलदीप सैनी) : आए दिन चोरी, लूट डकैती की घटनाएं देखने सुनने को मिलती रहती है। जहां रादौर जिले में चोरियों के ग्राफ में लगातार इजाफा हो रहा है। बता दें कि पुलिस पहले मामले को सुलझा नहीं पाती और चोर दूसरी घटना को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा देते है। बीती रात चोरों ने रादौर के मेन बाजार में एक ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाते हुए वहां से लाखों रुपए के आभूषणों सहित नकदी पर भी हाथ साफ कर लिया। वहीं व्यापारियों ने पुलिस से विशेष गश्त बढ़ाने की मांग की।  

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक रादौर के मेन बाजार में स्थित विमल ज्वैलर्स के मालिक सुनील वर्मा ने बताया कि वह शनिवार को अपनी दुकान बंद करके गए थे। कल रविवार होने के कारण वे दुकान नहीं आए। आज जैसे ही सुबह वे अपनी दुकान पर पहुंचे तो अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। वहीं चोरों ने दुकान से सोने चांदी के आभूषणों सहित गल्ले में रखी नकदी पर भी हाथ साफ कर लिया।

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि चोरी की इस घटना से उनका 2 से अढ़ाई लाख रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं मेन बाजार में हुई इस घटना से सर्राफा व्यापारियों में भी भय का माहौल बना हुआ है और उन्होंने पुलिस से रात्रि के समय गश्त बढ़ाने की मांग की है। रादौर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से कहीं न कहीं पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होते है, ऐसे में पुलिस को जल्द ही इस चोर गिरोह को काबू कर चोरी की घटनाओं पर अकुंश लगाना चाहिए। 
 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!