दिनदिहाड़े घर के टूटे ताले, सोने-चांदी के जेवरात चोरी

Edited By Manisha rana, Updated: 04 Oct, 2020 01:04 PM

broken locks of the house in broad daylight gold and silver jewelery stolen

जनकपुरी कॉलोनी कैथल में चोर एक मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए कीमत के सोने और चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। पुलिस को दी शिकायत में ईश्वर सिंह ने बताया...

कैथल : जनकपुरी कॉलोनी कैथल में चोर एक मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए कीमत के सोने और चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। पुलिस को दी शिकायत में ईश्वर सिंह ने बताया कि 2 अक्तूबर को उसकी पत्नी स्नेहलता के साथ वह स्कूटी लेकर करनाल के जैली खेड़ी गांव में गया था। बेटा बच्चों  के साथ यमुनानगर चला गया।

जब वह वापस आया तो मुख्यद्वार का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारी से 2 कड़े सोने के, 1 चैन, सोने की अंगुठी सोने का कानों के काटे, चांदी की 2 जोड़ी पाजेब, 20 के करीब चांदी के सिक्के चोरी कर ले गए। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। सिविल लाइन थाना एस.एच.ओ. गुरविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके का दौरा किया औऱ पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!