मसाज पार्लर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने छापा मार 6 युवतियां और 4 युवक किए काबू

Edited By vinod kumar, Updated: 08 Sep, 2020 02:29 PM

body trade busted in massage parlor

रोहतक के जाट भवन के पास पेसिफिक मॉल में बने मसाज पार्लर में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस की टीम ने पार्लर दिन में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान छह युवतियां और चार युवक आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने मसाज पार्लर के दोनों...

रोहतक (दीपक): रोहतक के जाट भवन के पास पेसिफिक मॉल में बने मसाज पार्लर में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस की टीम ने पार्लर दिन में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान छह युवतियां और चार युवक आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने मसाज पार्लर के दोनों संचालकों को भी गिरफ्तार किया है। 

थाना अर्बन एस्टेट के प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर ने बताया कि उन्हें सोमवार रात पैसिफिक मॉल में स्थित एक मसाज पार्लर में देह व्यापार चलने की सूचना मिली थी। इस सूचना के बाद महिला पुलिस कर्मियों को साथ लेकर विशेष टीम बनाई गई। टीम ने वहां छापेमारी की तो पार्लर में भगदड़ मच गई। इस दौरान मौके से 6 युवतियों और 4 युवकों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही कई आपत्तिजनक चीजें भी बरामद की गई हैं।

PunjabKesari, haryana

पुलिस के अनुसार यह दुकान काफी समय से किराए पर ली हुई है। यह दुकान लॉकडाउन के चलते बंद कर दी गई थी। लॉकडाउन के बाद अब 10 दिनों से दुकान में मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यापार चल रहा था। 

बताया जा रहा है कि यहां आने वाले ग्राहकों के लिए रेट 300 से लेकर 1200 रुपये तक था। पुलिस ने मौके से रोहतक, झज्जर सहित पड़ोसी जिलों की युवक-युवतियों को काबू किया है। हालांकि सभी को गिरफ्तार करने के बाद जमानत मिल गई। वहीं एक आरोपी को कोरोना पॉजिटिव भी पाया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!