गेस्ट हाउस में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश, आपत्तिजनक हालत में मिले दो युवक व 5 युवतियां

Edited By vinod kumar, Updated: 07 Aug, 2020 05:53 PM

हरियाणा के झज्जर जिला में पुलिस ने छापा मारकर गेस्ट हाउस में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश किया है। गेस्ट हाउस में छापे के दौरान पुलिस को दो युवक व 5 युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिली। पुलिस ने कोरोना टेस्ट के बाद आरोपियों को अदालत में पेश...

झज्जर (प्रवीण): हरियाणा के झज्जर जिला में पुलिस ने छापा मारकर गेस्ट हाउस में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश किया है। गेस्ट हाउस में छापे के दौरान पुलिस को दो युवक व 5 युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिली। पुलिस ने कोरोना टेस्ट के बाद आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से इन्हें 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज गया।

पुलिस को जिले के झाड़ली क्षेत्र में में पिछले काफी लंबे समय से होटलों व गेस्ट हाउस में जिस्मफरोशी का धंधा किए जाने की शिकायतें मिल रही थी। इन्हीं शिकायतों पर शुक्रवार को जिला पुलिस हरकत में आई और झाड़ली के एक गेस्ट हाउस में छापा मारा। 

PunjabKesari, haryana

झज्जर महिला थाना प्रभारी आरती के नेतृत्व में जैसे ही पुलिस की टीम इस क्षेत्र में छापेमारी करने गई तो होटल व गेस्ट हाउस संचालकों में हड़कंप मच गया।कईयों ने जहां अपने-अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान में मौजूद युवक व युवतियों को वहां से मौका मिलते ही निकाल दिया, वहीं इसी क्षेत्र में चल रहे रॉयल गेस्ट हाउस में पुलिस ने पांच महिलाओं सहित सात लोगों को मौके से आपत्तिजनक हालत में काबू कर लिया। पुलिस के अनुसार होटल में बाहर से लड़कियां बुलवाकर जिस्मफरोशी का धंधा कराया जाता था। 

काबू किए जाने के बाद सभी आरोपियों को झज्जर के नागरिक अस्पताल में कोरोना का टेस्ट कराने के बाद ही अदालत में पेश किया गया। बाद में आरोपियों को अदालत ने चौदह दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!