बड़ा हादसा टला:  वंदे भारत ट्रेन से टकराई बाइक, युवक की एक गलती हजारों यात्रियों पर पड़ी भारी...

Edited By Isha, Updated: 24 Sep, 2025 08:17 AM

bike collides with vande bharat train in sonipat

दिल्ली-पानीपत रेलवे लाइन पर अगवानपुर फाटक के पास मंगलवार की शाम बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बन्द फाटक पार करते समय एक बाइक वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आ गई ओर ट्रेन के अगले हिस्से में फस गई।

गन्नौर(कपिल):  दिल्ली-पानीपत रेलवे लाइन पर अगवानपुर फाटक के पास मंगलवार की शाम बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बन्द फाटक पार करते समय एक बाइक वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आ गई ओर ट्रेन के अगले हिस्से में फस गई। जिसके बाद करीब 20 मिनट ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही। \

सूचना पर टीम मौके पर पहुँची ओर बाइक को ट्रेन के अगले हिस्से से निकाल ट्रेन को रवाना किया। आपको बता दे गन्नौर रेलवे स्टेशन के नजदीक अगवानपुर फाटक लंबे समय से बंद है और यहां आरओबी का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके बावजूद दुपहिया चालक जान जोखिम में डालकर ट्रैक पार करते हैं। लापरवाही के चलते यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कड़ी निगरानी और सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है।

 जानकारी के अनुसार करीब 6 बजे एक युवक बाइक पर बंद फाटक पार करने का प्रयास कर रहा था। जब वह लाइन पर पहुँचा तो इस दौरान दिल्ली की ओर से तेज रफ्तार से आ रही वंदे भारत ट्रेन को नजदीक देख युवक तुरंत बाइक से छलांग लगाई और किसी तरह अपनी जान बचा ली। बाइक इंजन के अगले हिस्से में फस गई। इस बीच वंदे भारत ट्रेन के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए इसके बावजूद ट्रेन बाइक को लगभग 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गई, जिससे बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
 

हादसे के बाद ट्रेन स्टेशन पर रुक गई और वह करीब 20 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। इस दौरान यात्रियों में भी हड़कंप की स्थिति बनी रही। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस और सोनीपत से तकनीकी टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेन के अगले हिस्से में फंसी बाइक को बाहर निकाला और तकनीकी खामी को दूर किया। इसके बाद ट्रेन को अम्बाला की ओर रवाना किया गया।गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। जीआरपी ने क्षतिग्रस्त बाइक अपने कब्जे में ले ली है।  

इस संबंध में जीआरपी चौकी इंचार्ज नरेश कुमारी ने बताया कि जीआरपी ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर बाइक चालक का पता लगा कर जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!