25 लाख की सनसनीखेज लूट का बड़ा खुलासा, सरपंच का बेटा ही निकला मास्टरमाइंड, 3 आरोपी गिरफ्तार
Edited By Yakeen Kumar, Updated: 26 Nov, 2025 09:08 PM

25 लाख 30 हजार रुपये की लूट की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा किया है।
फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद के बल्लभगढ़ क्षेत्र में 25 लाख 30 हजार रुपये की लूट की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा किया है। नारियाला गांव की मौजूदा सरपंच के बेटे नवीन भारद्वाज पर आरोप है कि उसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर शिमला धर्मशाला के पास एक युवक को नुकीले हथियार से धमकाते हुए नकदी लूट ली और फरार हो गया। यह घटना 24 नवंबर की शाम करीब 6 बजे की है।
मामले की सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने आरोपियों की तलाश में जुट गई। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी नवीन भारद्वाज समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से करीब 21 लाख रुपये की नकदी भी बरामद कर ली गई है।
एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि लूट में शामिल मुख्य आरोपी सहित 5 में से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये सभी नारियाला गांव के ही निवासी हैं। इनमें से बाकी 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी की जा रही है। बरामद नकदी को सबूत के तौर पर सील कर आरोपियों से पूछताछ जारी है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)
Related Story

रिश्तेदार ही निकले 'आस्तीन का सांप', घर में घुसकर किया जानलेवा हमला, वारदात CCTV में कैद

Faridabad में पिछले 10 सालों में अवैध कॉलोनियों की बाढ़, ACB की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

फरीदाबाद सड़क हादसे में महिला की मौत, बेटे के साथ अस्पताल से लौट रही थी घर, ट्रक ने मारी टक्कर

फरीदाबाद में 6 बेटियों के पिता ने सिलिंडर न मिलने पर CM से लगाई गुहार, 2 घंटे बाद घर पहुंचा

Palwal : रिहायशी इलाके की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 16 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों का नुकसान

फरीदाबाद के IMT क्षेत्र में बदमाशों ने की फायरिंग, प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय पर फायर कर मांगी 50...

हरियाणा की इस अनाज मंडी में करोड़ों का 'धान घोटाला', 9 करोड़ के गबन का आरोप... CM तक पहुँची शिकायत

फरीदाबाद में एडिशनल SHO घूस लेता गिरफ्तार, एक्सीडेंट केस रफा-दफा करने को लिए मांगी थी 40 हजार रुपए...

पलवल नगर परिषद में बड़ा Scam, वर्षों से सरकारी कागजों पर प्रयोग हो रहे हैं पार्षद के नकली साइन और...

सबसे बड़ा साइबर फ्रॉड : प्रॉपर्टी कारोबारी को ठगों ने लगाया 17 करोड़ का चूना, जमीन बेचकर मिली थी रकम