निकाय चुनाव से भाग रही थी सैनी सरकार, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मजबूरी कराना पड़ाः हुड्डा

Edited By Deepak Kumar, Updated: 21 Feb, 2025 08:20 PM

bhupinder hooda attack on haryana government regarding civic elections

निकाय चुनाव को लेकर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा है कि यह चुनाव भाजपा मजबूरी में करवा रही है, उनकी चुनाव कराने की कोई मंशा नहीं थी।

रोहतक (दीपक भारद्वाज): शहरी स्थानीय नगर निकाय चुनाव को लेकर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा है कि यह चुनाव भाजपा मजबूरी में करवा रही है, उनकी चुनाव कराने की कोई मंशा नहीं थी। वहीं उन्होंने कहा कि इस चुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है लेकिन फिर भी हर एक जगह कांग्रेस पार्टी जीत हासिल करने वाली है। यही नहीं भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हवा हवाई है और उनके वायदे भी हवा हवाई ही है। 100 दिन के कार्यकाल में नायब सैनी सरकार ने कुछ नहीं किया है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज रोहतक स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता में बोल रहे थे।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में जहां भी नगर निगम में भाजपा का मेयर था वहां केवल भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ था। लोगों को कोई मूलभूत सुविधाएं नही दी गई। यही नहीं बीजेपी के मेयर तो सरकार के सामने अपने आप को असहाय कहते हुए नजर आ रहे थे। लेकिन इस बार चुनाव में कांग्रेस पार्टी सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी और असली विकास कांग्रेस के मेयर और पार्षद शहरों में करवाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा तो कांग्रेस सरकार के दौरान कराए गए कामों को संभाल भी नहीं पाई। 

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार इन चुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि वीवीपैट मशीन का प्रयोग ना करके चुनाव सन्देह के घेरे में है और यह है सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की भी अहवेलना है। कांग्रेस पार्टी ने तो बेल्ट पेपर पर चुनाव कराने की मांग की थी। प्रदेश की भाजपा सरकार तो पहले से ही घिरी पड़ी है उसे घेरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए जल्दी कांग्रेस पार्टी घोषणा पत्र जारी करेगी और सभी नगर निगम के लिए अलग-अलग घोषणा पत्र होगा। 

उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी को जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हवाई हवाई है और उनके वायदे भी हवा हवाई ही है, 100 दिन के शासनकाल में नायब सैनी सरकार ने कोई काम प्रदेश के विकास के लिए नहीं किया है। दिल्ली की नवनियुक्त मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बधाई देते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले की रेखा गुप्ता भी हरियाणा की ही है और इससे पहले मुख्यमंत्री केजरीवाल भी हरियाणा से ही थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जो मुख्यमंत्री बनेगा वह हरियाणा का ही होगा, क्योंकि हरियाणा ने दिल्ली को तीन ओर से घेर रखा है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!