Edited By Isha, Updated: 04 Mar, 2026 08:07 PM

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) 18 से 21 मार्च तक आवासीय, व्यावसायिक, संस्थागत संपत्तियों और बहु-मंजिला अपार्टमेंट की ई-नीलामी आयोजित करेगा। प्राधिकरण प्रवक्ता ने बताया कि 18 मार्च
डेस्क: हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) 18 से 21 मार्च तक आवासीय, व्यावसायिक, संस्थागत संपत्तियों और बहु-मंजिला अपार्टमेंट की ई-नीलामी आयोजित करेगा। प्राधिकरण प्रवक्ता ने बताया कि 18 मार्च को सभी जोनस की आवासीय और व्यावसायिक साइट्स (प्रेफरेंशियल), नर्सिंग होम, क्लिनिक और स्कूल साइट्स की नीलामी होगी। 19 मार्च को गुरुग्राम और रोहतक जोन के आवासीय व व्यावसायिक साइट्स (सामान्य) की नीलामी होगी।
20 मार्च को जिला फरीदाबाद, हिसार और पंचकूला के आवासीय व व्यावसायिक साइट्स (सामान्य) की नीलामी होगी। उन्होंने बताया कि 21 मार्च को प्रमुख स्थलों यानी मेजर साइट्स - व्यावसायिक, होटल, अस्पताल, संस्थागत और बहु-मंजिला इमारत स्थलों की नीलामी आयोजित की जाएगी।
ई-नीलामी नीति 19 सितंबर, 2025 में संशोधित धारा संख्या-4 के अनुसार, मेजर साइट्स के लिए अब न्यूनतम तीन ईएमडी अनिवार्य होंगे। सभी ई-नीलामी सुबह 10 बजे से शुरू होगी। स्थलों की पूरी जानकारी, नीलामी के नियम और शर्तें हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है।