दूध-दही का खाणा, सेहतमंद हरियाणा! 1 अप्रैल से सरकारी स्कूलों में शुरू हो रही है ये खास सौगात

Edited By Isha, Updated: 15 Mar, 2026 04:55 PM

a new initiative under the  chief minister milk gift scheme  is set to launch

हरियाणा के सरकारी स्कूलों से बारहवीं तक की छात्राओं को पीने के लिए फोर्टिफाइड सुगंधित दूध और खाने के लिए मिल्क बार मिलेंगे। प्रदेश सरकार ने छात्राओं में पोषण की कमी को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री दूध

चंडीगढ़ः हरियाणा के सरकारी स्कूलों से बारहवीं तक की छात्राओं को पीने के लिए फोर्टिफाइड सुगंधित दूध और खाने के लिए मिल्क बार मिलेंगे। प्रदेश सरकार ने छात्राओं में पोषण की कमी को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री दूध उपहार योजना शुरू की है, जो पहली अप्रैल से लागू होगी। छात्राओं को सप्ताह में चार दिन फोर्टिफाइड सुगंधित दूध और दो दिन मिल्क बार दिया जाएगा।

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। योजना के तहत छात्राओं को पोषणयुक्त आहार उपलब्ध कराने के लिए 75 दिन फोर्टिफाइड सुगंधित दूध और 75 दिन प्रोटीन मिल्क बार वितरित किए जाएंगे। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2025-26 में नामांकन के आधार पर छात्राओं की संख्या निर्धारित की गई है।

आठवीं के नामांकन के लिए कक्षा नौवीं, नौवीं के नामांकन के लिए दसवीं तथा 11वीं कक्षा के नामांकन के लिए बारहवीं को आधार माना है। दसवीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम लंबित होने के कारण अभी ग्यारहवीं के लिए अलग से छात्राओं की संख्या निर्धारित नहीं की गई है। हालांकि निदेशालय की ओर से प्रदेशभर में जिलावार छात्राओं की संख्या की सूची भी जिला शिक्षा अधिकारियों को भेजी गई है, जिसके आंकड़ों का सत्यापन कर 18 मार्च तक डीईओ को निदेशालय में भेजना होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!