परीक्षा के तनाव ने छीनी एक और जिंदगी, 11वीं के छात्र ने केमिस्ट्री में कम नंबर आने पर दी जान

Edited By Isha, Updated: 15 Mar, 2026 07:41 PM

class 11 student commits suicide after scoring low marks in chemistry

हरियाणा के गन्नौर क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ 11वीं कक्षा के एक छात्र ने परीक्षा परिणाम से हताश होकर मौत को गले लगा लिया। मृतक छात्र की पहचान यश के रूप में हुई है। रविवार को आए

पानीपत(सचिन):  हरियाणा के गन्नौर क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ 11वीं कक्षा के एक छात्र ने परीक्षा परिणाम से हताश होकर मौत को गले लगा लिया। मृतक छात्र की पहचान यश के रूप में हुई है। रविवार को आए परीक्षा परिणाम में केमिस्ट्री (रसायन विज्ञान) विषय में कम अंक आने के कारण यश मानसिक तनाव में था।

 
परिजनों के अनुसार, रविवार को 11वीं कक्षा का परिणाम घोषित हुआ था। यश पढ़ाई में मेहनती था, लेकिन केमिस्ट्री के कम नंबरों ने उसे इस कदर तोड़ दिया कि उसने बीती शाम अपने घर में फांसी का फंदा लगा लिया। जैसे ही परिजनों को इस बात का पता चला, वे तुरंत उसे गंभीर हालत में गन्नौर के स्थानीय अस्पताल ले गए।

छात्र की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पानीपत के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। वहाँ आईसीयू में इलाज के दौरान यश ने दम तोड़ दिया। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!