बेखौफ बदमाशः डीजे पर थिरकते रहे लोग चोर काटते रहे ATM

Edited By Isha, Updated: 14 Feb, 2020 01:52 PM

सोहना सिटी पुलिस थाना छेत्र के अंतर्गत आने वाले गाव लाखुवास में बीती देर रात अज्ञात बदमाशों ने पलवल रोड पर लगे सिंडीकेट बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटकर लाखों रुपए की नगदी......

सोहना : सोहना सिटी पुलिस थाना छेत्र के अंतर्गत आने वाले गाव लाखुवास में बीती देर रात अज्ञात बदमाशों ने पलवल रोड पर लगे सिंडीकेट बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटकर लाखों रुपए की नगदी को चोरी कर फरार हो गए। वारदात को अंजाम देने के लिए नकाबपोश बदमाशों ने एटीएम मशीन पर लगे सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे डालकर घटना को अंजाम दिया, ताकि वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद न हो सके।

पुलिस सूत्रों के अनुसार वारदात को रात करीब 12 बजे उस समय अंजाम दिया गया, जिस समय गांव में आयोजित एक शादी समारोह में गांव के लोग व्यस्त थे। मामले का खुलाशा उस समय हुआ जब सुबह बैंक मैनेजर ने जाकर देखा तो एटीएम काटकर नगदी निकलने की वारदात को अंजाम दिया हुआ था जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने मौके पर पहुच मौका मोआयना करने के बाद बैंक मैनेजर की लिखित शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!