जो सरकार जनता की नहीं सुनती वह जल्द ही गिर जाती है: अर्जुन चौटाला

Edited By Shivam, Updated: 23 Jan, 2021 05:11 PM

arjun said government that does not listen to the public soon collapses

आईएसओ के राष्ट्रीय प्रभारी अर्जुन चौटाला शनिवार को अपने काफिले के साथ यमुनानगर पहुंचे। नए कृषि कानूनों के विरोध में अर्जुन चौटाला ने कहा कि जो सरकार जनता की नहीं सुनती वह जल्द ही गिर जाती है और यह राजनीति का इतिहास रहा है।

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): आईएसओ के राष्ट्रीय प्रभारी अर्जुन चौटाला शनिवार को अपने काफिले के साथ यमुनानगर पहुंचे। नए कृषि कानूनों के विरोध में अर्जुन चौटाला ने कहा कि जो सरकार जनता की नहीं सुनती वह जल्द ही गिर जाती है और यह राजनीति का इतिहास रहा है। 

आईएसओ राष्ट्रीय प्रभारी अर्जुन चौटाला ट्रैक्टर यात्रा निकालते हुए यमुनानगर पहुंचे। अर्जुन चौटाला ने इस ट्रैक्टर यात्रा की शुरुआत पंचकूला के कालका से शुरू की थी और आज ही यमुनानगर के सुढेल गांव के पास पहुंचने पर इनेलो कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। 

इस मौके पर अर्जुन ने कहा कि सभी किसान इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लें क्योंकि यह सिर्फ किसान आंदोलन नहीं बल्कि जन आंदोलन बन चुका है। वहीं उन्होंने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह राजनीति का इतिहास रहा है कि जो सरकार जनता की आवाज नहीं सुनती वह सरकार जल्द ही गिर जाती है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!