Haryana: नायब तहसीलदार से प्रोमोशन पाए 9 तहसीलदारों को जल्द मिलेगा स्टेशन

Edited By Manisha rana, Updated: 29 May, 2026 10:23 AM

9 tehsildars promoted from naib tehsildar will soon get station

हरियाणा सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने 9 नायब तहसीलदारों को प्रमोशन करते हुए तहसीलदार नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं।

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने 9 नायब तहसीलदारों को प्रमोशन करते हुए तहसीलदार नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं। आदेश मुताबिक अशोक कुमार को 12 अगस्त 2025 से नोटनल आधार पर तहसीलदार पद पर पदोन्नति दी गई है। उन्हें यह लाभ उस तिथि से मिलेगा, जब उनके जूनियर अधिकारी को तहसीलदार बनाया गया था। 

वहीं वेतनमान का वास्तविक लाभतत्काल प्रभाव से मिलेगा। इसके अलावा अभिनव, रोहित कौशिक, शेली मलिक, दीपक, जतिंद्र गिल, प्रतीक, सौरभ शर्मा और अस्तित्व प्रशार को भी तत्काल प्रभाव से तह सीलदार पद पर पदोन्नत किया गया है। सभी अधिकारियों को पे मैट्रिक्स के लेवल-9 के तहत वेतनमान दिया जाएगा। इन अधिकारियों को जल्द ही स्टेशन अलॉट किए जाएंगे।

सरकार ने आदेश में स्पष्ट किया है कि ये पदोन्नतियां फिलहाल अस्थायी आधार पर होंगी और संबंधित अधिकारियों को एक साल का प्रोबेशन पीरियड पूरा करना होगा। यदि किसी अधिकारी की पेंडिंग ए.सी.आर. में प्रतिकूल टिप्पणी सामने आती है, तो उसे वापस नायब तहसीलदार पद पर भेजा जा सकता है। आदेश में कहा गया है कि पदोन्नतियां दिव्यांगजन के लिए लागू क्षैतिज आरक्षण नीति तथा अनुसूचित जाति वर्ग के लिए क्रीमी लेयर नीति के अधीन रहेगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)             

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!