जींद उपचुनाव पर जीत का दावा कर रहे अजय चौटाला, बोले- भाजपा से रहेगा मुकाबला(VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 02 Jan, 2019 04:41 PM

जेल से पेरोल पर आए अजय चौटाला आज अपने सिरसा निवास पर पहुंचे। यहां चौटाला ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए अजय चौटाला ने कहा कि जींद उपचुनाव को लेकर हमारी तैयारी पूरी है। चुनाव को लेकर आज जींद में दुष्यंत चौटाला बैठक...

सिरसा(सतनाम सिंह): जेल से पेरोल पर आए अजय चौटाला आज अपने सिरसा निवास पर पहुंचे। यहां चौटाला ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए अजय चौटाला ने कहा कि जींद उपचुनाव को लेकर हमारी तैयारी पूरी है। चुनाव को लेकर आज जींद में दुष्यंत चौटाला बैठक कर रहे हैं। जल्द ही कैंडिडेट के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारा मुकाबला भाजपा से रहेगा, इनेलो और कांग्रेस को इन चुनाव परिणाम के बाद पता चल जायेगा, ये सत्ता का सेमीफइनल है।

PunjabKesari, ajay chautala

अजय चौटाला ने कहा कि जींद में हुई रैली ने प्रदर्शित कर दिया था कि जननायक जनता पार्टी की पोजीशन क्या है। आज दुष्यंत जींद में बैठक कर रहे हैं, सभी साथियों से बातचीत कर व कोर कमेटी के फैसले अनुसार कैंडिडेट का नाम घोषित कर दिया जाएगा। हम अपनी जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त है।

विरोधी दलों द्वारा जेजेपी को अलग अलग नाम दिए जाने पर अजय चौटाला ने पलटवार करते हुए कहा कि जनता स्पष्ट कर देगी कि हम क्या है! अजय चौटाला ने कहा कि उन लोगों को अपनी सोच पॉजिटिव करनी चाहिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!