Edited By Isha, Updated: 07 Mar, 2026 05:52 PM

मशहूर बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह (Badshah) अपने नए हरियाणवी गाने ‘टटीरी’ को लेकर कानूनी मुश्किलों में फंस गए हैं। गाने के बोल और वीडियो चित्रण पर मचे बवाल के बाद हरियाणा पुलिस ने सिंगर के खिलाफ
डेस्क: मशहूर बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह (Badshah) अपने नए हरियाणवी गाने ‘टटीरी’ को लेकर कानूनी मुश्किलों में फंस गए हैं। गाने के बोल और वीडियो चित्रण पर मचे बवाल के बाद हरियाणा पुलिस ने सिंगर के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एफआईआर (FIR) दर्ज की है और उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया है। विवाद को बढ़ता देख बादशाह ने अब एक वीडियो जारी कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है।
Nothing is above the sentiments of my people 🙏 pic.twitter.com/ceGw4U9qlO
— BADSHAH (@Its_Badshah) March 7, 2026
क्या है पूरा विवाद?
बादशाह का नया गाना 'टटीरी' रिलीज होते ही विवादों के केंद्र में आ गया। इस गाने पर मुख्य रूप से तीन बड़े आरोप लगे हैं। गाने के बोल, विशेषकर "आया बादशाह डोली चढ़ाने, इन सबकी घोड़ी बनाने", को महिलाओं के प्रति अभद्र और गरिमा को ठेस पहुँचाने वाला माना गया है। हरियाणा राज्य महिला आयोग ने इसे 'अश्लील' और 'ऑब्जेक्टिफाई' करने वाला बताया है। वीडियो में नाबालिग छात्राओं को स्कूल यूनिफॉर्म में बस की छत पर नाचते और स्कूल बैग फेंकते हुए दिखाया गया है, जिस पर बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने आपत्ति जताई है।जींद रोडवेज के महाप्रबंधक की शिकायत पर भी मामला दर्ज हुआ है क्योंकि वीडियो में बिना अनुमति हरियाणा रोडवेज की बस का इस्तेमाल किया गया था।
कानूनी शिकंजा और पुलिस की कार्रवाई
विवाद बढ़ने पर हरियाणा के जींद, नरवाना और पंचकूला समेत कई थानों में बादशाह के खिलाफ शिकायतें दर्ज की गईं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सिंगर के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया ताकि वे जांच में शामिल होने से बच न सकें। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने भी इसे प्रदेश की संस्कृति का अपमान बताते हुए कड़ी जांच के आदेश दिए हैं। शिकायतों और विवाद के बाद, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स ने भी इस पर एक्शन लिया है। जानकारी के मुताबिक, इस गाने को यूट्यूब से ब्लॉक/डिलीट कर दिया गया है और अन्य स्ट्रीमिंग साइट्स पर भी इसके डिस्ट्रीब्यूशन को सीमित कर दिया गया है।
चारों तरफ से घिरने के बाद बादशाह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा किया। वीडियो में उन्होंने कहा कि मेरा मकसद किसी की भावनाओं, संस्कृति या महिलाओं का अपमान करना कभी नहीं था। अगर 'टटीरी' गाने के बोल या वीडियो से किसी को भी ठेस पहुँची है, तो मैं इसके लिए तहे दिल से माफी मांगता हूँ। हम कानून का सम्मान करते हैं और जांच में पूरा सहयोग करेंगे।"