Badshah के ‘टटीरी’ सॉन्ग पर एक्शन, Reel बनाने वालों को दी गई ये चेतावनी

Edited By Manisha rana, Updated: 25 Mar, 2026 05:22 PM

action taken on badshah s  tettiri  song warning issued to reel makers

हरियाणा में रैपर बादशाह के विवादित टटीरी गाने पर फिर बड़ा एक्शन लिया है। इस टटीरी गाने से संबंधित कुल 1,588 विवादित गाने के यूआरएल की रिपोर्ट किए गए।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में रैपर बादशाह के विवादित टटीरी गाने पर फिर बड़ा एक्शन लिया है। इस टटीरी गाने से संबंधित कुल 1,588 विवादित गाने के यूआरएल की रिपोर्ट किए गए। जिनको हरियाणा पुलिस की साइबर ब्रांच की ओर से हटा दिया गया। वहीं पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर 525 यूआरएल, इंस्टाग्राम पर 967 यूआरएल और फेसबुक पर 96 यूआरएल की पहचान की गई थी, जिसको प्लेटफॉर्मों से हटा दिया गया है।

बता दें कि पंचकूला पुलिस ने सारे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से गाने से जुड़े कुल 857 लिंक हटवा दिए हैं, जिनमें 154 यूट्यूब वीडियो और 703 इंस्टाग्राम रील्स शामिल हैं। इसी के साथ पुलिस उन लोगों की भी पहचान कर रही है, जो इन्हें अब तक शेयर कर रहे हैं। पुलिस ने सभी प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी कर सॉन्ग के सभी वर्जन- री-अपलोड, शॉर्ट वीडियो और अन्य रूपों को हटाने के निर्देश भी दिए हैं। वहीं रील क्रिएटर्स को भी चेतावनी जारी कर दी गई है। जो भी इस गाने पर रील, शॉर्ट या अन्य वीडियो बनाकर शेयर करेगा उसके खिलाफ केस दर्ज एक्शन लिया जाएगा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!