बारिश के बाद अब हरियाणा में दिखेगा तेज तपिश का असर, Heatwave को लेकर मौसम विभाग का Alert

Edited By Manisha rana, Updated: 14 Apr, 2025 09:00 AM

after the rain now the effect of intense heat will be seen in haryana

हरियाणा में बारिश व ओलावृष्टि के बाद एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस बार तापमान में बढ़ौतरी होगी।

हिसार (राठी) : हरियाणा में बारिश व ओलावृष्टि के बाद एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस बार तापमान में बढ़ौतरी होगी। मौसम विभाग ने 16 से 18 अप्रैल तक हीट वेव (लू) को लेकर अलर्ट जारी किया है। इन दिनों के दौरान उमस भरी गर्मी अपने रंग दिखाएगी। यह हीट वेव का दूसरा दौर देखने को मिलेगा। दो-दिन हरियाणा में मौसम में बदलाव रहा था।

इस बदलाव के कई जिलों में बारिश व ओलावृष्टि हुई थी। 24 घंटे में अम्बाला में 3.7 और सिरसा में 1.5 मिलीमीटर बारिश हुई। इससे तापमान में कमी आ गई थी, लेकिन अब तापमान फिर से बढ़ रहा है। रविवार को रोहतक का दोपहर का तापमान 38.0 डिग्री सैल्सियस सर्वाधिक रहा। इसके अलावा हिसार, सिरसा, महेन्द्रगढ़ में तापमान 37.0 डिग्री सैल्सियस के आसपास रहा। रात्रि तापमान 17.3 से 21.6 डिग्री सैल्सियस के बीच रहा। 

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि एक सशक्त पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सम्पूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा में तेज गति से हवाएं अंधड़ चलने और हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे बढ़ते हुए तापमान व झुलसाने वाली गर्मी लगाम और हीट वेव लूं पर अंकुश लगा परन्तु जैसे ही पश्चिमी मौसम प्रणाली हरियाणा से आगे निकली वैसे ही सम्पूर्ण इलाके में एक बार फिर से मौसम शुष्क और साफ बन गया हैं। अब धीरे-धीरे तापमान में उछाल देखने को मिलेगा। 15 से 19 अप्रैल के दौरान हरियाणा में झुलसाने वाली गर्मी और हीट वेव का दूसरा दौर देखने को मिलेगा।

रविवार को हरियाणा अधिकतम तापमान क्रमश 34.0 डिग्री सैल्सियस से 38.0 डिग्री सैल्सियस के बीच रहे। रविवार को दक्षिण पूर्व/पूर्व दिशा से 5-10 किलोमीटर प्रति घंटे से कम की हवा की गति के साथ मुख्य रूप से आसमान साफ और मौसम शुष्क बना हुआ है। 16 से 18 अप्रैल के दौरान मौसम आमतौर पर शुष्क और लेकिन आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!