पुत्रवधु के साथ बलात्कार करने का आरोपी गिरफ्तार

Edited By Isha, Updated: 15 Oct, 2019 11:01 AM

accused of raping daughter in law arrested

10 अगस्त को शमशाबाद पलवल में अपनी ही पुत्र वधु के साथ बलात्कार के आरोपी ससुर को किठवाडी चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया

पलवल (ब्यूरो) : 10 अगस्त को शमशाबाद पलवल में अपनी ही पुत्र वधु के साथ बलात्कार के आरोपी ससुर को किठवाडी चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है। उप-पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, पलवल सुनिल कादियान ने बताया कि पीड़िता ने 11 अगस्त को किठवाडी चौकी मेंं शिकायत दर्ज कराई कि 10 अगस्त को वह अपने मकान पर अकेली थी कि उसका ससुर होतीलाल उसके कमरे मेंं आया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा और उसके साथ बलात्कार किया।

जिस पर किठवाडी पुलिस चौकी ने मामला दर्ज करके पीड़िता का मेडिकल परिक्षण कराया और उसके बयान जैर धारा 164 द.प्रस के तहत अदालत में कराकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस के द्वारा आरोपी को रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर सल्लागढ़ पलवल से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को सोमवार को पेश अदालत करके जेल भेज दिया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!