जेठ पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पति ने तीन तलाक बोल निकाला घर से बाहर

Edited By Manisha rana, Updated: 27 Jun, 2022 10:48 AM

accused of rape on brother in law

यमुनानगर जिले में महिला का निकाह मार्च 2020 में राजूल के साथ हुआ था। इस निकाह से उसके पास एक बेटी है। आरोप है कि निकाह के बाद से ही जेठ ताहिर उस पर गलत ...

यमुनानगर (ब्यूरो) : यमुनानगर जिले में महिला का निकाह मार्च 2020 में राजूल के साथ हुआ था। इस निकाह से उसके पास एक बेटी है। आरोप है कि निकाह के बाद से ही जेठ ताहिर उस पर गलत नजर रखता था। जब इस बारे ससुराल वालों को बताती तो वह उलटा उसे ही धमका देते थे। 21 जून को वह कमरे में लेटी हुई थी। पति बाहर गया था तभी ताहिर उसके कमरे में घुस गया। अंदर की कुंडी लगाकर आरोपी ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। जब इस बारे में पति व ससुरालियों को बताया तो उसके साथ मारपीट की गई। अगले दिन फोन पर अपने पिता को इस बार बताया तो वह रिश्तेदारों को साथ लेकर आए। वहां पर पति ने तीन बार तलाक बोलकर उसे घर से निकाल दिया। महिला थाना ने मामला दर्ज किया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!