शादी समारोह में जा रहे युवकों के साथ हुआ हादसा, ट्रैक्टर ट्राली ने मारी टक्कर, 2 की हुई मौत

Edited By Manisha rana, Updated: 10 Apr, 2022 11:53 AM

accident happened with youths going to the wedding ceremony 2 died

फतेहाबाद के गांव अयालकी के पास आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया...

फतेहाबाद (रमेश भट्ट) : फतेहाबाद के गांव अयालकी के पास आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया और एक बाल-बाल बच गया। घायल को नागरिक अस्पताल फतेहाबाद से हिसार रेफर किया गया है। 

जानकारी के मुताबिक जांडवाला सोत्तर निवासी अशोक, मनदीप, तुषार और सौरव वेटर पार्टी में काम करते हैं और वह बाइक पर सवार होकर गांव से फतेहाबाद के एक पैलेस में आ रहे थे। मोटरसाइकिल को अशोक चला रहा था। गांव अयलकी के पास जैसे ही वह एक तूड़े से भरी ट्राली को ओवरटेक करने लगे तो बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में मनदीप घायल हो गया। जबकि तुषार और सौरव की मौत हो गई। वहीं अशोक बाल-बाल बच गया। 

बताया जा रहा है कि इससे पहले अशोक तीन और युवकों को पैलेस में छोड़ गया था और उसके बाद फिर से गांव जाकर इन तीन युवकों को बाइक पर बैठाकर पैलेस ला रहा था। एक बाइक पर चार युवक सवार थे और इस दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!