'आप' पार्टी ने बिजली, पानी व बेरोजगारी की समस्या को लेकर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Edited By Manisha rana, Updated: 04 May, 2022 04:56 PM

aap  party demonstrated against government problem of electricity

बिजली पानी को लेकर लगातार सरकार के खिलाफ आम जनता मोर्चा खोल रही है। जगह -जगह पर पानी के लिए सड़क जाम हो रही है जिसके चलते सरकार ...

सोनीपत (सन्नी) : बिजली पानी को लेकर लगातार सरकार के खिलाफ आम जनता मोर्चा खोल रही है। जगह -जगह पर पानी के लिए सड़क जाम हो रही है जिसके चलते सरकार के खिलाफ आम नागरिक लगातार प्रदर्शन कर रहा है, लेकिन अब बिजली पानी की समस्या पर राजनीति भी होने लगी है। सोनीपत में आम आदमी पार्टी ने बिजली पानी और बेरोजगारी की समस्या को देखते हुए सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। 

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार सिर्फ अपने निजी व्यक्तियों को ही फायदा पहुंचाने के लिए आम आदमी की जरूरतों को पूरा नहीं कर पा रही है। बिजली की समस्या बहुत पुरानी है लेकिन सरकार सिर्फ आश्वासन दे रही है। वहीं बेरोजगारी भी एक बड़ी समस्या है। सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे पा रही है। हमने इसी मांग को लेकर शहर में प्रदर्शन किया और एक ज्ञापन सौंपा है। उनकी मांग है कि जल्द से जल्द इन मांगों को पूरा कर दें वरना हम एक बड़ा आंदोलन करेंगे।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!