पानीपत में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, महिला समेत 2 लोगों की दर्दनाक मौत
Edited By Yakeen Kumar, Updated: 08 Jul, 2025 05:38 PM

पानीपत जिले के नोहरा गांव के पास मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि इसमें महिला और पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई।
पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत जिले के नोहरा गांव के पास मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि इसमें महिला और पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की बाइक चालक की पहचान गढ़ी सिकंदरपुर पवन के रूप में हुई है। वहीं मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई।
मृतक पवन की पिता ने बताया कि उनके पास फोन आया था कि गांव नोहरा के पास उनके बेटे का एक्सीडेंट हो गया। मौके पर पहुंचकर देखा तो उसके बेटे की मौत हो चुकी थी। मृतक के पिता ने बताया कि पवन की शादी हो चुकी थी। जिसके 3 छोटे-छोटे बच्चे हैं। वह मिट्टी बेचने का काम करता था। वहीं महिला को पहचानने से इंकार कर दिया। दोनों के शवों को पानीपत सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)
Related Story

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, करंट लगने से किशोर की दर्दनाक मौत, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप

पानीपत में हरियाणा-यू.पी. सीमा पर किए गए 108 पिलर स्थापित, जानिए क्यों

पानीपत NH-44 पर राख का टैंकर बना 'आग का गोला', ड्राइवर की जांबाजी से टला बड़ा हादसा

शराब का नशा और सिस्टम की लापरवाही: ड्रेन में गिरकर युवक की मौत, 3 घंटे तक तमाशा देखते रहे लोग

हरियाणा में एएसआई समेत 3 के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्या है वजह

Haryana के इस जिले में गहराया बिजली संकट, 48 घंटों में लगा शिकायतों का अंबार, लोग परेशान

Panipat : सड़क हादसे ने छीनी परिवार की खुशियां, कैंटर की टक्कर से पुत्र की मौत, पिता गंभीर घायल

11000 वोल्टेज की चपेट में आने से कारीगर की मौत, परिवार ने लगाया मालिक पर लापरवाही का आरोप...

हरियाणा में बदला मौसम, आज बादल छाने के साथ बूंदाबांदी के आसार...ये जिला रहा सबसे गर्म