BJP नेता से मांगी 2 करोड़ की फिरौती, वॉट्सऐप पर वॉयस नोट आया...कहा- 24 घंटे में संपर्क नहीं किया तो याद रखेगा

Edited By Isha, Updated: 07 Jan, 2026 11:33 AM

a ransom of 2 crore rupees was demanded from a bjp leader

भाजपा नेता एवं नई अनाज मंडी के प्रधान से 2 करोड़ की फिरौती मांगी गई है। बदमाशों ने व्हाट्सएप पर वॉयस मैसेज भेजकर डिमांड की है। नई अनाज मंडी में आढ़त की दुकान करने वाले सुरेंद्र त्यागी ने बताया

करनाल: भाजपा नेता एवं नई अनाज मंडी के प्रधान से 2 करोड़ की फिरौती मांगी गई है। बदमाशों ने व्हाट्सएप पर वॉयस मैसेज भेजकर डिमांड की है। नई अनाज मंडी में आढ़त की दुकान करने वाले सुरेंद्र त्यागी ने बताया कि 4 जनवरी को शाम करीब 6 बजे वह अपनी दुकान पर बैठे थे।

इसी दौरान उनके मोबाइल फोन पर एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप पर वॉयस मैसेज आया जिसमें 2 करोड़ की फिरौती मांगी गई और 24 घंटे का समय दिया गया। 5 जनवरी की दोपहर करीब 2.30 बजे फोन आया जिसे उसने नहीं उठाया। फोन न उठाने पर वॉयस मैसेज में परिवार और दोस्तों को जान से मारने की धमकी दी गई।


सुरेंद्र त्यागी ने पुलिस को बताया कि इससे पहले भी 14 जून 2025 को एक अन्य विदेशी नंबर से उन्हें इसी तरह की धमकी मिल चुकी है। मामले की शिकायत पुलिस चौकी सैक्टर-4 करनाल में दी गई। शिकायत पर थाना सिटी करनाल में मामला दर्ज कर लिया गया है।

चौकी इंचार्ज एस. आई. राजन ने कहा कि मंडी प्रधान सुरेंद्र से 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगे जाने की शिकायत मिली है। यह फिरौती व्हाट्सएप कॉल मैसेज के जरिए मांगी गई है। 6 महीने पहले भी फिरौती की कॉल आई थी जिसमें कोई शिकायत नहीं मिली थी। अब दोबारा फिरौती की कॉल आई है। पुलिस जांच कर रही है
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!