Edited By Krishan Rana, Updated: 16 May, 2026 02:14 PM

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को राजनीति से सन्यास लेने की नसीहत दिए जाने के बाद अब भाजपा के राज्यसभा सांसद संजय भाटिया ने
करनाल : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को राजनीति से सन्यास लेने की नसीहत दिए जाने के बाद अब भाजपा के राज्यसभा सांसद संजय भाटिया ने भी हुड्डा पर निशाना साधा है। संजय भाटिया ने कहा कि पहले हुड्डा ने बृजेंद्र सिंह की यात्रा को लेकर सवाल उठाए और कहा कि वह उसमें शामिल नहीं होंगे, लेकिन बाद में खुद ही यात्रा में शामिल हो गए। संजय भाटिया आज करनाल में आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय परीक्षण महाअभियान में पहुंचे थे।
उन्होंने कहा कि हुड्डा अपनी ही बातों को भूल जाते हैं। संजय भाटिया ने कहा कि पहले हुड्डा ने बृजेंद्र सिंह की यात्रा को लेकर सवाल उठाए और कहा कि वह उसमें शामिल नहीं होंगे, लेकिन बाद में खुद ही यात्रा में शामिल हो गए। भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने ही फैसलों पर अडिग नहीं रह पाते। भाटिया ने कहा कि जो व्यक्ति अपनी बात और फैसलों पर कायम नहीं रह सकता, उसकी बातों को समाज और परिवार में भी अच्छा नहीं माना जाता।
वहीं भाजपा सांसद रेखा शर्मा द्वारा चौधरी भजनलाल पर की गई टिप्पणी के बाद अपने ब्यान वापिस लेने पर संजय भटिया ने कहा रेखा शर्मा ने अपनी बात को स्पष्ट किया क मेरी ऐसी मंशा नही थी किसी व्यक्ति विशेष को आहत करने की, केवल उन्होंने कार्यप्रणाली की बात कही थी।उन्होंने इस बात को स्वीकार भी किया। संजय भटिया ने कहा में उनका बड़प्पन मानता हूं उन्होंने अपनी गलती मानी।
वहीं पेट्रोल-डीजल के दाम 3-3 रुपए प्रति लीटर बढ़ चुके हैं। जिस पर सांसद संजय भटिया ने कहा जिस तरह से मिडिल ईस्ट की परिस्थिति युद्द की बनी हुई है और जिस तरह से ट्रासपोर्टशेन ये सारी चीजें मुश्किल हो गई है सब पर फर्क आया है। उन्होंने कहा पेट्रोल बाहर से आता है। मुझे लगता है उस कारण से थोड़ी दिक्कत आई है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)