Panipat को बड़ी सौगात, CM सैनी ने पहले इलेक्ट्रिक बस स्टैंड का उद्घाटन कर 80 बसों को दिखाई हरी झंडी...छात्रों को भी मिलेगा लाभ

Edited By Krishan Rana, Updated: 28 May, 2026 04:07 PM

a big gift for panipat cm saini inaugurated the first electric bus stand and fl

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पानीपत को बड़ी सौगात देते हुए प्रदेश के पहले इलेक्ट्रिक बस स्टैंड का

पानीपत (सचिन शर्मा) : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पानीपत को बड़ी सौगात देते हुए प्रदेश के पहले इलेक्ट्रिक बस स्टैंड का उद्घाटन किया। सीएम सैनी ने लोगों को बड़ी सौगात देते हुए 80 नई इलेक्ट्रिक बसें समर्पित की हैं।  

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपील की थी कि मिडल ईस्ट में छिड़े युद्ध की वजह से हमें इलेक्ट्रिक की तरफ बढ़ना चाहिए उसी कड़ी में हरियाणा सरकार ने यह कदम आगे बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को आगे बढ़ते हुए जहां पेट्रोल और डीजल की बचत होगी, वहीं आम लोगों को ग्रीन वातावरण भी मिलेगा।

PunjabKesari

सीएम सैनी ने लोगों से अपील की की इसका फायदा उठाएं और इन बसों को सुरक्षित रखें। हरियाणा में 155 इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा बन गया है। मुख्यमंत्री ने हरियाणा के युवाओं को अच्छी तरीके से पढ़ने और नशे से दूर रहने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं हरियाणा के छात्रों को अलाउड किया है कि वह इलेक्ट्रिक बसों में आ जा सकेंगे। साथ ही डॉ. अर्चना गुप्ता को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर मुख्यमंत्री ने बधाई दी और हाई कमान का धन्यवाद किया। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)             

 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!