हरियाणा में 50 साल के अधेड़ ने ढाई साल की बच्ची से दरिंदगी की कोशिश, आरोपी गिरफ्त से बाहर

Edited By Isha, Updated: 16 Jul, 2024 02:32 PM

a 50 year old man tried to rape a two and a half year old girl

हिसार के नारनौंद क्षेत्र के एक गांव में करीब ढाई साल की बच्ची के साथ 50 साल के व्यक्ति ने रेप का प्रयास किया। इस मामले में पुलिस अभी तक आरोपी को पकड़ नहीं पाई है। इस संबंध में पीड़ित परिवार ने जिला एसपी से मुलाकात कर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए...

हिसार: हिसार के नारनौंद क्षेत्र के एक गांव में करीब ढाई साल की बच्ची के साथ 50 साल के व्यक्ति ने रेप का प्रयास किया। इस मामले में पुलिस अभी तक आरोपी को पकड़ नहीं पाई है। इस संबंध में पीड़ित परिवार ने जिला एसपी से मुलाकात कर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। हालांकि, पीड़ित परिवार को एसपी मकसूद अहमद ने अरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नारनौंद क्षेत्र के एक गांव में उसी गांव का रहने वाला 50 साल का व्यक्ति ढाई साल की बच्ची को बहला फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया और वहां बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान बच्ची के परिजन उसे ढूंढते हुए मौके पर पहुंचे तो पाया कि गांव का ही एक व्यक्ति बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर रहा है। परिजनों ने बच्ची को बचाया और आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। 

परिजनों की शिकायत पर 10 जुलाई को नारनौद थाना पुलिस ने पोक्सो व भारतीय न्याय संहिता की संगीन धाराओं में केस दर्ज कर लिया था। वहीं, घटना के बाद ही आरोपी फरार हो गया, जिसे पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!